दिलचस्प है कि जयललिता की पार्टी अन्नाद्रमुक और नवीन पटनायक की पार्टी बीजद के प्रतिनिधि भी माकपा, भाकपा, जदयू, सपा और पूर्वोत्तर की कुछ पार्टियों के साथ बैठक में शामिल होंगे।
भाजपा को उम्मीद है कि अगले लोकसभा चुनावों के बाद अन्नाद्रमुक और बीजद उसके संभावित सहयोगी बन सकते हैं।
प्रस्तावित सांप्रदायिकता के खिलाफ और लोगों की एकजुटता के लिए सम्मेलन की खातिर वाम के साथ अहम भूमिका निभाने वाले जदय प्रमुख शरद यादव ने बहरहाल कहा कि हालांकि यह नहीं कहा जा सकता कि कोई तीसरा मोचा आकार ले रहा है लेकिन प्रयास सभी गैर..कांग्रेस और गैर..भाजपा दलों को एकसाथ लाने का है जो मौजूदा सरकार के भ्रष्टाचार और महंगाई के खिलाफ हैं।