कोलकाता, 20 अक्तूबर :भाषा: हाजिरी परेड के दौरान एक विवाद के बाद कथित रूप से एक कांस्टेबल ने सीआईएसएफ के एक निरीक्षक की गोली मार कर कल देर रात हत्या कर दी।
पुलिस ने आज बताया कि यह घटना रात करीब डेढ बजे बंदरगाह के निकट गार्डन रीच इलाके मंे हुई।
निरीक्षक गुरूपद शिद :रिपीट गुरूपद शिद: ने हाजिरी परेड के दौरान निर्देशों का पालन नहीं करने पर कांस्टेबल नीलकांत बेहरा को डांटा जिसके बाद बेहरा ने कथित रूप से गोली मार कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि बेहरा सील के आवास पर गया और उसे गोली मार दी।
उपायुक्त :बंदरगाह: वी सोलोमन ने कहा, हमने कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है।
भाषा
10202200 दि
नननन