कल यहां अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली व विकास विषय पर संयुक्त राष्ट्र आम सभा सत्र को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद एम. कृष्णास्वामी ने कहा कि सटोरिया गतिविधियों के पूंजी प्रवाह संबंधी नियमन को बेहतर बनाने, बेहतर विनिमय दर प्रबंधन, वैश्विक असंतुलन दूर करने व नीतिगत समन्वय को प्रोत्साहन आदि को उच्च प्राथमिकता दी जानी आवश्यक है।
उन्होंने कहा, एक नयी वैश्विक साझीदारी में इन संस्थागत मुद्दों का समाधान निकाला जाना चाहिए। इन मुद्दों में वैश्विक आर्थिक प्रशासन के संस्थान व अंतरराष्ट्रीय वित्तीय ढांचा शामिल हैं। हमें वैश्विक वित्तीय संस्थानों में सुधार लाने की जरूरत है ताकि विकासशील देशों को सही प्रतिनिधित्व मिल सके।
कृष्णास्वामी ने जोर दिया कि दोहा दौर की वार्ता को जल्द सिरे चढ़ाना और विकसित देशों में कृषि सब्सिडी सहित व्यापार में गड़बड़ी पैदा करने वाले उपायों को दूर करना समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।
भाषा