IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार नाबालिग के अपहरण और बलात्कार के लिये युवक को जेल
'

नाबालिग के अपहरण और बलात्कार के लिये युवक को जेल

PTI

- October,15 2013 4:33 PM IST

अदालत ने बिहार के रहने वाले राजेश की यह दलील ठुकरा दी कि लडकी उससे प्रेम करती थी और उसने अपनी मर्जी से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये थे । अदालत ने कहा कि पीडिता की सहमति मायने नहीं रखती क्योंकि वह उस समय साढे बारह साल की थी ।

अदालत ने कहा ्र दोषी :राजेश : 12 साल की अभियोक्ति्र लडकी को उसके माता पिता की सहमति के बगैर ही अपने साथ ले गया और उसके साथ यौन संबंध बनाये ।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार ने कहा ्र जब बलात्कार के मामले में लड़की की उम्र 16 साल से कम हो और अपहरण के मामले में 18 साल से कम हो तो पीडिता की सहमति मायने नहीं रखती ।

अदालत ने सात साल कैद के अलावा राजेश पर 7000 रूपया जुर्माना भी लगाया ।

अदालत ने लडकी की गवाही पर विश्वास करते हुए सजा सुनायी । उसने कहा कि अभियुक्त उसे अच्छा खाना खिलाने और कई जगह घुमाने के बहाने उसे ले गया था। वह उसे नोएडा में एक मंदिर ले गया और उसके समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा । इससे इंकार करने पर राजेश उसे एक मकान में ले गया और उसके साथ दो दिन तक बलात्कार किया ।

अदालत ने पाया कि बलात्कार के मामले में लडकी की गवाही महत्वपूर्ण है क्योंकि अधिकांश मामलों में वही एकमात्र चश्मदीद होती है ।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST