IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार ओलंपिक की बैडमिंटन स्पर्धा में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी साइना
'

ओलंपिक की बैडमिंटन स्पर्धा में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी साइना

PTI

- July,11 2012 5:03 AM IST

चार साल पहले उभरती हुई खिलाड़ी और अब स्टार बन चुकी साइना नेहवाल आगामी ओलंपिक की बैडमिंटन स्पर्धा में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी जबकि पहली बार पांच खिलाडि़यों के साथ उतर रहे भारत को अन्य खिलाडि़यों से भी उलटफेर की उम्मीद है।

भारत इन खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा के इतिहास में पहली बार तीन महिला और दो पुरुष खिलाडि़यों के साथ उतरा रहा है और एक बार फिर सभी की नजरें साइना और युगल खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा पर टिकी होंगी जो इस बार ओलंपिक मिथक को तोड़कर पदक जीतने को बेताब होंगी।

पुरुष एकल में पी कश्यप छुपा रूस्तम साबित हो सकते हैं क्योंकि वह अपने से बेहतर रैंकिंग वाले खिलाडि़यों को हराने में सक्षम हैं।

चार साल पहले उभरती हुई खिलाड़ी होने के बावजूद साइना ने खुद को साबित किया था लेकिन बीजिंग खेलों के दौरान वह क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनी थी।

साइना तीसरे गेम में 11 . 3 की बढ़त के बावजूद बीजिंग में इंडोेनेशिया की मारिया क्रिस्टीना यूलियांती से हार गई थी। साइना इस हार के बाद कई दिनों तक परेशान रही और अब उनके पास इस हार से उबरने का मौका है।

साइना अब अधिक अनुभवी है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुपरस्टार का दर्जा पा चुकी हैं और लगातार मजबूत हो रही हैं।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST