लगभग 40 देशों के 2000 खिलाड़ी 21 से 25 नवंबर के बीच यहां तालकटोरा स्टेडियम में होने वाली चौथी एशिया अंतर महाद्वीपीय वक्फ कराटे चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
इस चैंपियनशिप का आयोजन अखिल भारतीय बुडोकान कराटे महासंघ करेगा।
आयोजकों ने आज यहां बताया कि अभी तक ईरान, मलेशिया, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, फिलीपीन्स, श्रीलंका, इंग्लैंड, रोमानिया, ब्राजील, इटली, पोलैंड, स्पेन, अमेरिका, अमीरात, डेनमार्क, स्काटलैंड, हंगरी और उक्रेन ने भाग लेने की पुष्टि कर दी है।
इस अवसर पर उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री और महासंघ के संरक्षक सुभाष महेरिया ने सरकार से इस खेल को बढ़ावा देने की अपील भी की। उन्होंने कहा, यह चैंपियनशिप इस खेल को आगे बढ़ाने की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। हम इसे देश भर में फैलाना चाहते हैं और हमने सरकार से भी मदद के लिये अपील की है।