IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार गृह मंत्रालय ने सभी केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों की समीक्षा शुरू की
'

गृह मंत्रालय ने सभी केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों की समीक्षा शुरू की

PTI

- July,10 2012 6:36 AM IST

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ, बीएसएफ और सीआईएसएफ सहित सभी केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों की तैयारियों और व्यक्तिगत मसलों की समीक्षा शुरू की है ।

गृह सचिव आर के सिंह ने कल सीमा सुरक्षा बल : बीएसएफ : के प्रदर्शन और कार्ययोजना का आकलन किया । नक्सल विरोधी अभियान में प्रमुखता से लगाये गये केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल : सीआरपीएफ : की समीक्षा जल्द होने वाली है ।

सूत्रों ने बताया कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस : आईटीबीपी :, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल : सीआईएसएफ :, सशस्त्र सीमा बल : एसएसबी : और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड : एनएसजी : की तैयारियों और अन्य मुद्दों की समीक्षा भी इसी सप्ताह होने की उम्मीद है ।

समीक्षा बैठक के दौरान केन्द्रीय बलों के महानिदेशक और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद होंगे । सूत्रों ने बताया कि केन्द्रीय बलों में बडी संख्या में जवानों और अधिकारियों के छोडकर जाने की घटनाओं के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने सभी बलों से इस मुद्दे पर विशेष रपट तैयार करने को कहा था । साथ ही कहा था कि वे प्रतिभाशाली लोगों को बनाये रखने के उपाय सुझायें ।

मंत्रालय इन बलों की विस्तार योजनाओं और नयी बटालियनों के गठन की प्रक्रिया पर भी विचार करेगा और सूत्रों के मुताबिक सभी समीक्षा बैठकों पर एक रपट केन्द्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम को भेजी जाएगी ।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST