IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार सहयोग के विषयों को तय करने वाला समझौता करेंगे पाक और अमेरिका
'

सहयोग के विषयों को तय करने वाला समझौता करेंगे पाक और अमेरिका

PTI

- July,10 2012 5:54 AM IST

पाकिस्तान और अमेरिका जल्द ही ऐसा समझौता करने वाले हैं जिसमें सहयोग के क्षेत्रों और उनकी अपनी . अपनी सीमाएं तय की जाएंगी ताकि दोनों देशों के नाजुक रिश्तों में अनिश्चितताओं के बादल छंट सकें।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अधिकारियों के हवाले से आज खबर दी कि पैकेज डील के तहत इस समझौते पर सहमति बनी है। इसी पैकेज डील के जरिये अफगानिस्तान जाने वाले आपूर्ति मार्गों को पाकिस्तान द्वारा फिर से खोलने का रास्ता साफ हुआ था।

एक अधिकारी ने कहा कि उच्चस्तरीय दौरों के जरिये प्रस्तावित समझौते पर वार्ता जल्द ही शुरू होगी।

आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जाहिर उल इस्लाम जल्द ही वाशिंगटन के दौरे पर जाकर खुफिया सूचनाओं के क्षेत्र में सहयोग के विषयों की पहचान और उन पर चर्चा करेंगे।

मार्च मंंे आईएसआई प्रमुख बनने के बाद इस्लाम का यह पहला अमेरिका दौरा होगा। उनका मई में अमेरिका जाने का कार्यक्रम था लेकिन दोनों देशों के बीच रिश्तों में खटास आने के बाद उन्हेंाने यह दौरा टाल दिया था।

एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अब टकराव खत्म हो चुका है और आईएसआई प्रमुख जल्द ही अमेरिकी दौरा करेंगे।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST