पेट्रोनेट एलएनजी द्वारा केरल के कोच्चि टर्मिनल पर आस्ट्रेलिया से आयातित तरलीकृत प्राकृतिक गैस
पेट्रोनेट एलएनजी ने आस्ट्रेलिया में गोरगोन परियोजना से अंतरराष्ट्रीय बाजार में मौजूदा तेल कीमतों के 14.5 प्रतिशत के भाव पर 15 लाख टन एलएनजी आयात के लिये समझौता किया है।
इस हिसाब से 100 डालर प्रति बैरल तेल कीमत पर एलएनजी की लागत आस्ट्रेलिया बंदरगाहों पर जहाजों में लदान के समय 14.5 प्रति मिलयन ब्रिटिश र्थमल यूनिट :एमएमबीटीयू: पड़ेगी।
इसमें 1.25 से 1.5 डालर प्रति एमएमबीटीयू परिवहन लागत तथा 5 प्रतिशत आयात शुल्क जोड़ने पर इसकी कीमत 16.5 डालर एमएमबीटीयू हो जाएगी।
इसके जरिये बिजली उत्पादन होने पर स्थानीय कर तथा अन्य खर्चों को जोड़ने तथा पारेषण नुकसान के आधार पर बिजली की लागत 15 रुपये यूनिट पड़ेगी।