IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार वैश्विक संकेतों से सोना वायदा कीमतों में मामूली गिरावट
'

वैश्विक संकेतों से सोना वायदा कीमतों में मामूली गिरावट

PTI

- July,09 2012 5:14 AM IST

विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे सोना की वायदा कीमतें आज 23 रुपये तक की गिरावट के साथ 30,025 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

एमसीएक्स में सोना के अक्तूबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 23 रुपये अथवा 0.08 प्रतिशत की हानि के साथ 30,025 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई जिसमें 138 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार से सोना के अगस्त डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 21 रुपये अथवा 0.07 प्रतिशत की हानि के साथ 29,725 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई जिसमें 4,656 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने सोना वायदा कीमतों में मामूली गिरावट का श्रेय विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख को दिया।

इस बीच लंदन में सोने की कीमत 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,600.53 डालर प्रति औंस रह गई।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST