facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

विरोध प्रदर्शन के बीच आया खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान; कहा- ऐसा कोई कदम न उठाएं पहलवान

Advertisement
Last Updated- May 31, 2023 | 6:36 PM IST
anurag thakur

प्रदर्शनकारी पहलवानों द्वारा हरिद्वार में गंगा नदी में अपने पदक प्रवाहित करने की घोषणा के एक दिन बाद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों से बुधवार को कहा कि वे ऐसा कोई भी कदम न उठाएं जिससे खेल की महत्ता कम हो।

ठाकुर ने पहलवानों से धैर्य रखने और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों की जांच पर भरोसा करने का भी आग्रह किया।

खेल मंत्री ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा, ‘मैं पहलवानों से आग्रह करता हूं कि वे जांच के नतीजे आने तक धैर्य रखें। मैं उनसे यह भी अपील करता हूं कि वे ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे खेल की महत्ता कम हो।’

साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया सहित देश के शीर्ष पहलवान मंगलवार को गंगा नदी में अपने पदक बहाने सैकड़ों समर्थकों के साथ उत्तराखंड में ‘हर की पौड़ी’ पहुंचे थे लेकिन खाप और किसान नेताओं ने उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए राजी कर लिया था।

Also read: मार्च तिमाही में 6.1 फीसदी पहुंची भारत की GDP, प्राइवेट इनवेस्टमेंट में देखी गई बढ़ोतरी

प्रदर्शनकारी पहलवान सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, जिन पर कई महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है।

Advertisement
First Published - May 31, 2023 | 6:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement