Paris Olympics 2024, Day 11: पेरिस ओलंपिक 2024 का 11वां दिन भारत के लिए कुछ बड़े पदक लेकर आ सकता हैं। भारतीय हॉकी टीम (Indian hockey team) अपना अहम सेमीफाइनल मुकाबला रात 10:30 बजे जर्मनी के खिलाफ खेलेगी। वहीं, किरण पहल दोपहर 2:50 बजे महिलाओं की 400 मीटर हीट रेपेचेज राउंड में भाग लेंगी।
पुरुष टेबल टेनिस टीम भी दोपहर 1:30 बजे चीन के खिलाफ टीम स्पर्धा में मुकाबला लड़ेगी, जिसका लक्ष्य क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्का करना होगा। पहलवान विनेश फोगाट महिलाओं के 68 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में दोपहर 3 बजे राउंड 16 मुकाबले में अपना अभियान शुरू करेंगी।
एथलेटिक्स में भारत के गोल्डन बॉय और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) दोपहर 3:30 बजे पुरुषों की भाला फेंक क्वालीफिकेशन (javelin throw qualification) स्पर्धा में अपने पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) अभियान की शुरुआत करते हुए एक्शन में आएंगे। भाला फेंक खिलाड़ी किशोर जेना भी दोपहर 1:50 बजे होने वाले अपने क्वालिफिकेशन इवेंट में भाग लेंगे।
इसके अलावा मनिका बत्रा (Manika Batra), श्रीजा अकुला और अर्चना कामथ की मौजूदगी वाली भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम भी शाम 6:30 बजे अपनी टीम स्पर्धा का क्वार्टर फाइनल खेलेगी।
-कौन से टीवी चैनल पर पेरिस ओलंपिक 2024 के मैच देखें ?
पेरिस ओलंपिक 2024 के मैचों को Sports 18 1 HD/SD, Sports 18 2 HD/SD, VH1, MTV चैनलों पर लाइव दिखाया जाएगा।
-भारत में पेरिस ओलंपिक 2024 के मैच फ्री में कहां देखें ?
बता दें कि 2024 पेरिस ओलंपिक को Jio Cinema ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
-नीरज चोपड़ा का मैच कब शुरू होगा ?
ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा दोपहर 3:30 बजे पुरुषों की भाला फेंक क्वालीफिकेशन (javelin throw qualification) में अपना मैच खेलेंगे।
चेक करें भारत का पेरिस ओलंपिक में 6अगस्त, 2024 का शेड्यूल
Paris Olympics 2024: India schedule for August 6 | ||
Indian events | Indian athletes | Time (IST) |
Table Tennis (Men’s Team event RO16) | India vs China (Sharath kamal, Harmeet Desai and Manav Thakkar) | 13:30:00 |
Athletics (Javelin Throw qualification) | Kishore Jena | 13:50:00 |
Athletics (Women’s 400m heats repechage) | Kiran Pahal | 14:50:00 |
Wrestling (Women’s 68kg freestyle RO16) | Vinesh Phogat | 3:00 PM onwards |
Athletics (Javelin Throw qualification) | Neeraj Chopra | 15:20:00 |
Table Tennis (Women’s team event quarter-final) | Manika Batra, Sreeja Akula, Archana Kamath | 18:30:00 |
Hockey Men’s Semi-final | India vs Germany | 22:30:00 |
मेडल वाले अन्य इंटरनेशनल मैच
International non-India medal events | |
Time (IST) | Non-India medal events today |
18:30:00 | Diving – women’s 10m platform final |
23:27:00 | Athletics – women’s hammer throw final. |
23:45:00 | Athletics – men’s long jump final |
00:20:00 | Athletics – men’s 1500m final |
00:44:00 | Athletics – women’s 3000m steeplechase final |
01:10:00 | Athletics – women’s 200m final |