facebookmetapixel
सरकार ने जारी किया पहला अग्रिम अनुमान, FY26 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.4% की दर से बढ़ेगीDefence Stocks Rally: Budget 2026 से पहले डिफेंस शेयरों में हलचल, ये 5 स्टॉक्स दे सकते हैं 12% तक रिटर्नTyre Stock: 3-6 महीने में बनेगा अच्छा मुनाफा! ब्रोकरेज की सलाह- खरीदें, ₹4140 दिया टारगेटकमाई अच्छी फिर भी पैसा गायब? जानें 6 आसान मनी मैनेजमेंट टिप्सSmall-Cap Funds: 2025 में कराया बड़ा नुकसान, क्या 2026 में लौटेगी तेजी? एक्सपर्ट्स ने बताई निवेश की सही स्ट्रैटेजी85% रिटर्न देगा ये Gold Stock! ब्रोकरेज ने कहा – शादी के सीजन से ग्रोथ को मिलेगा बूस्ट, लगाएं दांवकीमतें 19% बढ़ीं, फिर भी घरों की मांग बरकरार, 2025 में बिक्री में मामूली गिरावटIndia-US ट्रेड डील क्यों अटकी हुई है? जानिए असली वजहस्टॉक स्प्लिट के बाद पहला डिविडेंड देने जा रही कैपिटल मार्केट से जुड़ी कंपनी! जानें रिकॉर्ड डेटट्रंप की नीतियों से खतरे में अमेरिका में 15 लाख प्रवासियों का लीगल स्टेटस

MI vs SRH, IPL 2023: मुंबई इंडियंस को जीत के लिए मिला 201 रन का लक्ष्य

Last Updated- May 21, 2023 | 5:49 PM IST
MI vs SRH, IPL 2023: Mumbai Indians got the target of 201 runs to win
PTI

मयंक अग्रवाल की 83 रन पारी के साथ शुरुआती विकेट के लिए विवरांत शर्मा (69) के साथ 83 गेंद में 140 रन की साझेदारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) T20 मैच में रविवार को यहां मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ पांच विकेट पर 200 रन बनाये।

मुंबई को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए इस मैच को जीतने के साथ शाम में खेले जाने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के मैच से अनुकूल परिणाम की उम्मीद करनी होगी। सनराइजर्स की टीम पहले ही खिताब की दौड़ से बाहर हो गई है।

मयंक ने 46 गेंद की पारी में आठ चौके और चार छक्के लगाये तो वहीं विवरांत ने 47 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाये। इन दोनों का विकेट आकाश मधवाल ने लिया। चार ओवर में 37 रन पर चार विकेट के साथ वह मुंबई के सबसे सफल गेंदबाज रहे।

टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला करने के बाद मुंबई के गेंदबाजों ने शुरुआती दो ओवर में रन बनाने का मौका नहीं दिया। मयंक अग्रवाल ने जेसन बेहरेनडॉर्फ और मधवाल के खिलाफ तीसरे और पांचवें ओवर में दो- दो चौके के साथ हाथ खोला। विवरांत शर्मा ने यही कारनामा चौथे और छठे ओवर में क्रिस जॉर्डन (42 रन पर एक विकेट) और पीयूष चावला के खिलाफ कर पहले विकेट के लिए पावरप्ले में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की।

इस दौरान पांचवें ओवर में सूर्यकुमार यादव ने मयंक को रन आउट करने का आसान मौका गंवा दिया। विवरांत ने मैच का पहला छक्का आठवें ओवर में पीयूष के खिलाफ लगाया। उन्होंने 10वें ओवर में जॉर्डन के खिलाफ लगातार गेंदों पर चौके के बाद एक रन लेकर IPL में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। मयंक ने 11वें ओवर में कार्तिकेय के खिलाफ चौका जड़कर टीम के रनों का शतक पूरा किया।

उन्होंने बेहरेनडॉफ के खिलाफ 13वें और मधवाल के खिलाफ 14वें ओवर में छक्का लगाया। मधवाल ने हालांकि इसी ओवर में विवरांत को आउट कर मुंबई को पहली सफलता दिलायी। शानदार लय में चल रहे हेनरिच क्लासेन (13 गेंद में 18 रन) ने क्रीज पर आते ही चौके से खाता खोला। मयंक ने इसके बाद कार्तिकेय और पीयूष के खिलाफ छक्के लगाकर टीम के रन गति को बढ़ाया। वह 17वें ओवर में मधवाल का दूसरा शिकार बने।

उनके आउट होने के बाद हैदराबाद के बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना सके। जॉर्डन ने अगले ओवर में ग्लेन फिलिप्स (चार गेंद में एक रन) को चलता किया तो वहीं मधवाल ने लगातार गेंदों पर क्लासेन और हैरी ब्रुक (शून्य) को बोल्ड कर सनराइजर्स की रन गति पर लगाम लगायी। टीम 17वें से 19वें ओवर तक महज 18 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में कप्तान एडेन मार्कराम (नाबाद 13) ने छक्का जड़ कर टीम के स्कोर को 200 रन तक पहुंचाया।

First Published - May 21, 2023 | 5:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट