facebookmetapixel
सेबी 17 दिसंबर की बैठक में करेगा हितों के टकराव और खुलासा नियमों की सिफारिशों पर विचारकोटक महिंद्रा बैंक 15 साल बाद स्टॉक स्प्लिट पर फिर करेगा विचार, 21 नवंबर को होगी बोर्ड बैठकअंतरराष्ट्रीय मंचों पर हिंदी सिनेमा को पहचान दिलाने वाली मशहूर अभिनेत्री कामिनी कौशल का निधनDPDP नियम लागू होने के बाद बढ़ेगी सहमति प्रबंधकों की मांग और भूमिकाअगले पांच वर्षों में 5 करोड़ भारतीय निकलेंगे छुट्टियों पर, पर्यटन उद्योग में आएगी लंबी उछालDPDP कानून के बाद एआई ट्रेनिंग का पर नया संकट: सहमति, डेटा हटाने और बढ़ती लागतों से कंपनियों की बढ़ेगी चुनौतीसंयुक्त राष्ट्र महासचिव गुतारेस से मिले जयशंकर, भारत की विकास यात्रा के प्रति समर्थन के लिए दिया धन्यवाद90% लोग फर्जी सेलेब्रिटी विज्ञापनों के झांसे में, भारतीयों को लग रही औसतन 34,500 रुपये की चपतभारत में बनी दवाओं की होगी दुनिया भर में सप्लाई : ईलाई लिली इंडियाआंध्र प्रदेश ने अगले एक दशक में $1 लाख करोड़ के निवेश का रखा लक्ष्य, नायडू ने किया पेश रोडमैप

भारतीय महिला हॉकी 5 टीम ने मलेशिया पर 7-2 से जीत के साथ विश्व कप क्वालीफायर की शुरुआत की

मरियाना और मोनिका ने तीन मिनट के अंदर दो गोल कर मैच पर भारतीय पकड़ को मजबूत कर दिया

Last Updated- August 25, 2023 | 8:16 PM IST
Indian women''s hockey team starts 5s WC qualifier with a 7-2 win over Malaysia

भारत ने शुक्रवार को ओमान में मलेशिया के खिलाफ 7-2 की शानदार जीत के साथ महिला एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर में अपने अभियान की शुरुआत की।

हॉकी 5 में प्रत्येक टीम में पांच-पांच खिलाड़ी होते है और इसका मैदान नियमित फील्ड हॉकी से छोटा होता है।  भारत के लिए कप्तान नवजोत कौर (तीसरे, 28वें), अक्षता ढेकाले (चौथे), मरियाना कुजूर (17वें), मोनिका डी. टोप्पो (12वें, 20वें) और महिमा चौधरी (28वें) ने गोल किये। मलेशिया ने वान वान (सातवें) और अजीज जफिराह (11वें) गोल करने में सफल रही।

भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत से ही दबदबा बनाना शुरू कर दिया था। मैच के तीसरे और चौथे मिनट में नवजोत और अक्षता के गोल से टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली।

मलेशिया ने वान और जफिराह के गोल से मैच में वापसी करते हुए स्कोर 2-2 कर दिया। भारत ने इसके बाद जवाबी हमला तेज किया और मोनिका के गोल से टीम ने मध्यांतर से पहले 3-2 की बढ़त बना ली।

भारत ने मैच के दूसरे हाफ में खेल की गति को बढ़ाने पर ध्यान दिया और टीम को इसका फायदा भी मिला। मरियाना और मोनिका ने तीन मिनट के अंदर दो गोल कर मैच पर भारतीय पकड़ को मजबूत कर दिया।

महिमा और नवजोत ने 28 मिनट में दो गोल कर भारतीय टीम की बढ़त को 7-2 कर दिया। भारतीय टीम का अगला मुकाबला शनिवार को जापान से है।

First Published - August 25, 2023 | 8:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट