facebookmetapixel
Advertisement
प्रीमियम पर लिस्टिंग का दे रहा संकेत! 19 अगस्त से खुलेगा ये IPO, ₹550 करोड़ जुटाने का है प्लानEV, हाइड्रोजन, नेचुरल गैस से चलने वाले वाहनों के लिए राहत! सरकार इन नियमों में करने जा रही संशोधनरूस-यूक्रेन संघर्ष से सूरजमुखी तेल की सप्लाई बाधित, सोयातेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीदगूगल देगा चीन को झटका! मिलेगा भारत को फायदा? 2027 तक के लिए बनाया ये प्लानविप्रो खरीदेगी डर्माटच में 60% हिस्सेदारी, ₹387.5 करोड़ की एंटरप्राइज वैल्यू पर होगी डीलQ1 में दमदार परफॉर्मेंस; ब्रोकरेज को भाया केबल्स एंड वायर्स सेक्टर, लंबी अवधि के लिए पसंद ये 2 शेयरटॉरेंट गैस IPO की तैयारी तेज, इस हफ्ते ₹4,000 करोड़ तक का अपडेटेड ड्राफ्ट दाखिल करने की तैयारीइनवेस्को म्युचुअल फंड ने लॉन्च किया नया फंड, ₹100 की SIP से फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश का मौकाबच्चे के भविष्य के लिए ₹250 से करें निवेश! NPS Vatsalya में 18 साल बाद क्या होगा पैसों का? जानें पूरा नियमकैश सर्कुलेशन बढ़ने से आरबीआई की करेंसी प्लानिंग चुनौतीपूर्ण: आरबीआई डिप्टी गवर्नर मुर्मू

IND vs AUS 1st Test Day 2: भारत के तीन विकेट पर 151 रन, रोहित शतक के करीब

Advertisement
Last Updated- February 10, 2023 | 12:47 PM IST
ind vs aus
PTI

कप्तान रोहित शर्मा अपने नौवे टेस्ट शतक की ओर बढ गए हैं जिसकी मदद से भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को तीन विकेट पर 151 रन बना लिये ।

ब्रेक के समय रोहित 142 गेंद में 85 रन बनाकर खेल रहे थे जिसमें 12 चौके और दो छक्के शामिल हैं । वहीं विराट कोहली 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं । भारत ने सुबह के सत्र में रविचंद्रन अश्विन (23) और चेतेश्वर पुजारा (सात) के विकेट गंवाये ।

पिच के टूटने के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं और उछाल धीमी रहने के कारण रोहित और अश्विन को सुबह बल्लेबाजी करने में दिक्कत नहीं आई । दोनों ने 42 रन की साझेदारी की । पिच धीमी होने से आस्ट्रेलिया के दोनों आफ स्पिनरों नाथन लियोन और टॉड मरफी को थोड़ी तेज गेंद डालनी पड़ी । अश्विन ने लियोन को एक छक्का भी जड़ा । मरफी ने उनका विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ा ।

वहीं चेतेश्वर पुजारा अपनी गलती से विकेट गंवा बैठे जबकि मरफी की यह गेंद उतनी खतरनाक नहीं थी ।

बाहर जाती गेंद पर पुजारा ने स्वीप शॉट खेला और स्कॉट बोलैंड ने आसान कैच लपक लिया । कोहली ने आते ही मरफी को चौका लगाया । उन्होंने लियोन को भी दर्शनीय बैक ड्राइव लगाकर अपने तेवर जाहिर किये ।

Advertisement
First Published - February 10, 2023 | 12:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement