facebookmetapixel
Advertisement
SIP करने वालों के लिए बड़ा अपडेट! PGIM India MF ने 3 विदेशी फंड्स में नए एसआईपी पर लगाई रोकNFO Alert: टॉप-20 सीमेंट कंपनियों में निवेश का मौका, Groww MF लाया नया ETF; ₹500 से निवेश शुरूव्हाट्सएप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार का कड़ा रुख, आज देना होगा जवाबबाल शोषण कंटेट मामले में मेटा के जवाब के बाद सरकार लेगी एक्शन: आईटी सचिवमहाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी, विंटर सेशन में आ सकता है बिलITR भरने के बाद कितने दिन में खाते में आता है रिफंड? जानें देरी की वजहें और क्या कहते हैं एक्सपर्टTCS Q1FY27 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹13,349 करोड़, ₹12 के डिविडेंड का ऐलानचॉइस इंटरनेशनल को NHIS से ₹900 करोड़ का निवेश, ब्रोकिंग कारोबार को मिलेगी नई रफ्तारQ1 Preview: Reliance रहेगा नरम, ONGC-OIL को फायदा! ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिकEPFO वेबसाइट नहीं खुल रही? 15 जुलाई तक मिलेगा ब्याज, तब तक इन तरीकों से करें PF बैलेंस चेक

ICC Ranking: अश्विन को छह अंक का नुकसान, एंडरसन के साथ संयुक्त रूप से नंबर एक टेस्ट गेंदबाज

Advertisement
Last Updated- March 08, 2023 | 5:52 PM IST
Ravichandran Ashwin retires from international cricket, will continue playing IPL रविचंद्रन अश्विन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, आईपीएल खेलते रहेंगे

भारत के शीर्ष ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की बुधवार को जारी रैंकिंग में छह अंक का नुकसान हुआ है लेकिन वह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के साथ संयुक्त रूप से नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं।

अश्विन पिछले सप्ताह टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचे थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच की दोनों पारियों में केवल चार विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच नौ विकेट से जीता था जो उसकी 2017 के बाद भारतीय धरती पर पहली जीत थी। अश्विन के अब एंडरसन के समान 859 अंक हैं और वे संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।

दुनिया का नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बनने के लिए प्रतिस्पर्धा कड़ी हो गई है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा और ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन भी शीर्ष पर काबिज गेंदबाजों से ज्यादा पीछे नहीं हैं। निजी कारणों से वर्तमान बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम दो मैचों से हटने वाले कमिंस के 849 अंक है और वह तीसरे स्थान पर हैं।

इस बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में आठ विकेट लेने वाले रबाडा तीन पायदान चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके 807 अंक हैं। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर लियोन इंदौर में 11 विकेट लेने के कारण पांच पायदान ऊपर नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा दो पायदान ऊपर नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Advertisement
First Published - March 8, 2023 | 5:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement