facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

Asian games: फिटनेस कारणों से एशियाई खेलों के ट्रायल्स में भाग नहीं लेंगी साइना

Last Updated- May 01, 2023 | 5:28 PM IST
Social Media

राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की चैंपियन साइना नेहवाल फिटनेस कारणों से एशियाई खेलों (Asian games) के लिए राष्ट्रीय बैडमिंटन चयन ट्रायल्स में भाग नहीं लेगी।

भारतीय बैडमिंटन संघ (BAI) तेलंगाना में स्थित ज्वाला गुट्टा अकादमी में चार से सात मई तक एशियाई खेलों के लिए टीम का चयन करने के लिए ट्रायल का आयोजन करेगा। एशियाई खेल 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक चीन के हांगझू में खेले जाएंगे।

बैडमिंटन संघ के महासचिव संजय मिश्रा ने पीटीआई से कहा,‘‘ साइना नेहवाल फिटनेस कारणों से भाग नहीं लेगी।। इसके अलावा कुशल राज और प्रकाश राज ने भी ट्रायल्स से अपना नाम वापस ले लिया है। हालांकि जिन अन्य खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए आमंत्रित किया गया था वह सभी इसमें भाग लेंगे।’’

साइना आखिरी बार ऑरलियन्स मास्टर्स में खेली थी। पिछले कुछ समय से चोटों से जूझ रही इस पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी ने जनवरी में बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप के ट्रायल में हिस्सा नहीं लिया था। वह पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल्स में भी हिस्सा नहीं ले पाई थीं।

बैडमिंटन संघ ने विश्व रैंकिंग के आधार पर पीवी सिंधू (विश्व रैंकिंग 11), एचएस प्रणय (विश्व रैंकिंग 9), चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (विश्व रैंकिंग 6) की पुरुष जोड़ी और त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद (विश्व रैंकिंग 6) की महिला जोड़ी का एशियाई खेलों के लिए सीधा चयन किया है।

एशियाई खेलों के लिए चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है;

पुरुष एकल: लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, प्रियांशु राजावत, मिथुन मंजूनाथ, साई प्रणीत, मैसनम मीराबा, भरत राघव, अंसल यादव, सिद्धांत गुप्ता

महिला एकल: आकाशी कश्यप, मालविका बंसोद, अश्मिता चालिहा , अदिति भट, उन्नति हुड्डा, अलीशा नाइक, श्रियांशी वलीशेट्टी, अनुपमा उपाध्याय पुरुष युगल: एमआर अर्जुन/ध्रुव कपिला, कृष्ण प्रसाद/विशुवर्धन, सूरज गोला/पृथ्वी रॉय, नितिन एचवी/साई प्रतीक।

महिला युगल: अश्विनी भट/शिखा गौतम, तनीषा क्रास्टो/अश्विनी पोनप्पा, राधिका शर्मा/तन्वी शर्मा मिश्रित युगल: रोहन कपूर/सिक्की रेड्डी, साई प्रतीक/तनिषा क्रास्टो, हरिहरन/वार्शिनी, हेमागेंद्र बाबू/कनिका कंवल। भाषा

First Published - May 1, 2023 | 3:28 PM IST

संबंधित पोस्ट