facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

Asia Cup 2023: श्रीलंका की जीत से फाइनल हुआ Super 4 का पूरा शेड्यूल, जानें कब-कब होंगे भारत के मैच

Advertisement

एशिया कप 2023 में सुपर फोर चरण बुधवार को शुरू होगा। ग्रुप ए के टॉपर पाकिस्तान लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहने वाले बांग्लादेश से भिड़ेगा।

Last Updated- September 19, 2023 | 2:55 PM IST
Asia Cup Super 4 2023

अफगानिस्तान को मंगलवार रात खेले गए रोमांचक मैच में तीन रन से हराकर श्रीलंका एशिया कप 2023 (Asia Cup Super 4) के सुपर फोर चरण के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बन गई है।

श्रीलंका की जीत बेहद रोमांचक रही। उसने आखिरी दो विकेट तब लिए जब अफगानिस्तान को जीत के लिए केवल तीन रन और चाहिए थे और राशिद खान नॉन-स्ट्राइकर छोर पर फंसे रह गए थे।

एशिया कप (Asia Cup 2023) के दूसरे चरण के लिए आखिरकार चार टीमों की पुष्टि हो गई है। श्रीलंका के साथ-साथ ग्रुप बी से बांग्लादेश और ग्रुप ए से पाकिस्तान और भारत ने एशिया कप 2023 में सुपर स्टेज के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

एशिया कप 2023 में सुपर फोर चरण बुधवार को शुरू होगा। ग्रुप ए के टॉपर पाकिस्तान लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहने वाले बांग्लादेश से भिड़ेगा।

9 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ होगा भारत का मैच

Super 4 में अन्य दो टीमें भारत और श्रीलंका हैं और उनके मैच शनिवार, 9 सितंबर, 2023 से शुरू होंगे।

Also Read: Asia Cup Super 4: अफगानिस्तान का टूटा दिल….2 रन की रोमांचक जीत के साथ श्रीलंका ‘सुपर फोर’ में पंहुचा

Asia Cup Super 4 में भारत बनाम पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मैच

सुपर फोर में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच रविवार यानी 10 सितंबर को श्रीलंका के कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस एशिया कप में दोनों टीमों के बीच पहली भिड़ंत में बारिश की वहज से केवल एक पारी का खेल खेला गया था। भारत ने 48.5 ओवर में 266 रन बनाए थे।

Match Number                    Match Date           Match Timing (IST)  

Pakistan vs Bangladesh      September 6            3 PM
Bangladesh vs Sri Lanka    September 9            3 PM
Pakistan vs India                  September 10          3 PM
India vs Sri Lanka                September 12           3 PM
Pakistan vs Sri Lanka          September 14           3 PM
India vs Bangladesh            September 15            3 PM

कौन सी टीमें Asia Cup Super 4 2023 के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं?

पाकिस्तान के साथ-साथ भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका ने एशिया कप 2023 के सुपर फोर चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

एशिया कप सुपर फोर के मैच का समय क्या है?

एशिया कप के सुपर फोर चरण के सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 03:00 बजे शुरू होंगे।

कब खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान सुपर फोर मैच?

सुपर फोर में भारत बनाम पाकिस्तान मैच रविवार, 10 सितंबर को श्रीलंका के कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा।

Also Read: साउथ अफ्रीका ने WC 2023 के लिए घोषित की टीम, 8 खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे वर्ल्ड कप

भारत में एशिया कप 2023 के सुपर फोर चरण का प्रसारण कौन सा टीवी चैनल करेगा?

स्टार स्पोर्ट्स एशिया कप 2023 के सुपर फोर चरण का भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण करेगा।

Advertisement
First Published - September 6, 2023 | 11:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement