facebookmetapixel
Advertisement
UP के 3 प्रोडक्ट्स को मिला नया GI टैग, मथुरा की कंठी माला और अलीगढ़ के मेटल स्टैच्यू शामिलनई ग्रामीण रोजगार नीति ‘वीबी-जी राम जी’ से बढ़ी राज्यों की चिंता, संकट के समय वित्तीय मदद में आ सकती है कमीMCap: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच HDFC Bank व Airtel की चमकी किस्मत, हिंदुस्तान यूनिलीवर को झटकाEPFO का कंपनियों को बड़ा मौका, बिना सरकारी मंजूरी वाले PF ट्रस्ट को वैलिड करने के लिए आई नई योजनाकतर को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाने वाले शेख हमद बिन खलीफा का निधन, तख्तापलट कर संभाली थी सत्ताविदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा, जुलाई में अब तक खरीदे ₹15,157 करोड़ के स्टॉक्सबदल रहा है चीन और अमेरिका का कूटनीतिक दबदबा, क्या इंडो-पैसिफिक का खेल पलट देगा भारत?IMD Weather Alert: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन दिल्ली वालों को नसीब नहींक्या 60 की उम्र के बाद भी जरूरी है लाइफ इंश्योरेंस? 90 साल की उम्र और 30 साल के खर्च का समझें गणितहोर्मुज को ईरान ने फिर किया बंद, तो अमेरिका ने कई ईरानी शहरों पर बरसाए बम; ट्रंप ने खत्म किया सीजफायर

BFSI Summit 2022 : बेस इफेक्ट की वजह से क्रेडिट, डिपॉजिट ग्रोथ में दिख रहा गैप – RBI गवर्नर

Advertisement
Last Updated- December 21, 2022 | 3:37 PM IST
BFSI Summit

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को बिज़नेस स्टैंडर्ड द्वारा आयोजित ‘BFSI Insight Summit 2022’ में कहा कि क्रेडिट और डिपॉजिट ग्रोथ के बीच गैप संबंधित बेस इफेक्ट के कारण है और दोनों भारतीय अर्थव्यवस्था के फंडामेंटल्स को दर्शाते हैं।

दास ने एक फायरसाइड चैट के दौरान कहा, “जिस तरह पिछले वर्ष के कम आधार (base) के कारण ऋण वृद्धि बहुत अधिक दिखती है, पिछले वर्षों के आधार प्रभाव (base effect) के कारण जमा वृद्धि भी बहुत कम दिखती है। क्योंकि कोविड काल में, जमा राशि में लगभग 10 या 11 प्रतिशत की वृद्धि हो रही थी। ”

आरबीआई द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 2 दिसंबर, 2022 तक, बैंक ऋण 17.5 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है, जबकि जमा वृद्धि 9.9 प्रतिशत से कम है। एक साल पहले की अवधि के दौरान ऋण वृद्धि 7,3 प्रतिशत थी और जमा 9.4 प्रतिशत की दर से बढ़ रहे थे।

उन्होंने कहा, “2 दिसंबर के नवीनतम आंकड़े, जिसमें मैं देख रहा था – नवंबर 2021 के अंत से 2 दिसंबर 2022 तक, होल सीरियल नंबर(पूर्ण संख्या) में ऋण वृद्धि 19 लाख करोड़ रुपये है, जबकि जमा वृद्धि 17.4 लाख करोड़ रुपये है। तो ऐसा नहीं है कि डिपॉजिट ग्रोथ और क्रेडिट ग्रोथ के बीच कोई बड़ा गैप है। दोनों का आधार प्रभाव इसे और अधिक भिन्न बना रहा है। ग्रोथ के आंकड़े पिछले दो वर्षों के क्रेडिट के लिए मांग में वृद्धि के अलावा, अर्थव्यवस्था के अंतर्निहित बुनियादी सिद्धांतों को प्रतिबिंबित करती है।

उन्होंने कहा , “तो इन सभी कारकों पर विचार करते हुए, मुझे लगता है कि मौजूदा क्रेडिट वृद्धि निश्चित रूप से उत्साहजनक स्तर से बहुत दूर है।

उन्होंने कहा कि नए ऋणों पर भारित औसत उधार दर (weighted average lending rate) में लगभग 117  बेसिस प्वाइंट  (आधार अंकों) की वृद्धि हुई है, जबकि भारित औसत जमा दरों में 150 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि हुई है।

यह पूछे जाने पर कि क्या चुनावी साल में मौद्रिक नीति बनाना चुनौतीपूर्ण होगा, दास ने कहा कि चुनाव मौद्रिक नीति के लिए कोई फैक्टर नहीं होगा ।

देश में आम चुनाव 2024 के मध्य में होने हैं। अगले साल का केंद्रीय बजट आम चुनाव से पहले आखिरी पूर्ण बजट होगा। सरकारें चुनाव से पहले लोकलुभावन बजट पेश करती हैं जो चुनौतीपूर्ण हो सकता है जब मुद्रास्फीति अभी भी  केंद्रीय बैंक के ऊपरी दायरे के करीब है।

“…जहां तक ​​मौद्रिक नीति निर्माण का संबंध है, चुनाव कोई चिंता का विषय नहीं है। मौद्रिक नीति वह करेगी जो अर्थव्यवस्था के सर्वोत्तम हित में होगी।

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी  ने इस वर्ष मई से नीतिगत रीपो रेट को 225 बेसिस प्वाइंट  बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया है।

Advertisement
First Published - December 21, 2022 | 2:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement