facebookmetapixel
Advertisement
एयर इंडिया एक्सप्रेस में होगा नेतृत्व परिवर्तन: MD का पद छोड़ेंगे आलोक सिंह, कार्यकाल 19 मार्च को खत्म36 महारत्न व नवरत्न कंपनियों में न्यूनतम स्वतंत्र निदेशक नहीं, कॉरपोरेट गवर्नेंस में बड़ी खामियांकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा: 8 समझौतों पर हस्ताक्षर, CEPA को जल्द अंतिम रूप देने पर बनी सहमतिमर्सिडीज-बेंज की वी-क्लास अब भारत में होगी असेंबल, ₹1.4 करोड़ की शुरुआती कीमत के साथ हुई लॉन्चवेस्टर्न डिजिटल का दावा: भारत बनेगा ग्लोबल डेटा हब, अगले कुछ वर्षों में दोगुनी होगी डेटा सेंटर्स की क्षमतामोजिला फाउंडेशन के अध्यक्ष मार्क सुरमन की सलाह: भारत को खुद बनाने चाहिए ओपन-सोर्स AI मॉडलअटके माल ने बढ़ाई चिंता: प​​श्चिम ए​शिया में बढ़ते संघर्ष से निर्यातक चिंतित, सरकार उपाय पर कर रही विचारनीति आयोग की रिपोर्ट पर छिड़ा संग्राम: टाटा, महिंद्रा और JSW MG ने कैफे-3 मानदंडों का किया विरोधSEBI के सख्त नियम से थीमेटिक व सेक्टोरल फंडों पर असर, ओवरलैप घटाना जरूरीEPFO का बड़ा फैसला: वित्त वर्ष 26 के लिए भी मिलेगा 8.25% ब्याज, लगातार दूसरे साल कोई बदलाव नहीं

चीन से आयात पर रोक क्यों नहीं लगा रही केंद्र सरकार: केजरीवाल

Advertisement
Last Updated- December 18, 2022 | 4:16 PM IST
BJP got principled support from Aam Aadmi Party on UCC

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अरूणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए केंद्र से देश के सैनिकों के लिए ‘कुछ दम और सम्मान’ दिखाने को कहा। पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि सीमा पर चीनी आक्रामकता बढ़ रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार कहती है, ‘सब कुछ ठीक है।’

केजरीवाल का आरोप, सरकार देकर अधिक आयात की अनुमति

उन्होंने आरोप लगाया कि चीन को ‘सजा देने’ के बजाय, मोदी सरकार इस पड़ोसी देश से बड़ी मात्रा में आयात की अनुमति देकर ‘बीजिंग को इनाम’ दे रही है, जबकि भारतीय सैनिक चीनी सैनिकों का डटकर मुकाबला कर रहे हैं और अपनी जान तक दे देते हैं। केजरीवाल ने कहा, ‘क्या हमारे जवानों के लिए आपके मन में कोई सम्मान नहीं है? थोड़ा दम दिखाओ। अगर भारत ने आयात बंद कर दिया तो चीन को औकात पता चल जाएगी।

केजरीवाल ने की देशवासियों से चीनी सामान के बहिष्कार की अपील

उन्होंने देशवासियों से चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की भी अपील की। उन्होंने कहा, ‘वे कहते हैं कि चीनी उत्पाद सस्ते हैं। हम सस्ते होने पर भी चीनी उत्पाद नहीं चाहते हैं। हम भारत में बने उत्पादों को खरीदने के लिए तैयार हैं, भले ही इसकी हमें दोगुनी कीमत चुकानी पड़े।’

महंगाई को लेकर साधा केंद्र सरकार पर निशाना

केजरीवाल ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि जनता को राहत देने का उसका कोई इरादा नहीं है। उन्होंने दावा किया, ‘लोग केंद्र में भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से तंग आ चुके हैं। दिल्ली में ‘आप’ सरकार ने दिखाया है कि मुद्रास्फीति को नियंत्रित किया जा सकता है और नौकरियां पैदा की जा सकती हैं। दिल्ली की मुद्रास्फीति भारत में सबसे कम 4.7 प्रतिशत है।’

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया, ‘उद्योगपति, बड़े व्यापारी और अमीर लोग भारत छोड़ रहे हैं क्योंकि भाजपा सरकार उन्हें काम नहीं करने दे रही है और उनके पीछे ईडी और सीबीआई लगा दे रही है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ बदलाव लाने और भारत को एक ऐसा राष्ट्र बनाने का माध्यम है, जहां कोई भी धर्म और जाति के नाम पर पर न लड़े । केजरीवाल ने कहा कि ‘आप’ 10 साल में राष्ट्रीय दल का दर्जा हासिल करने वाली इकलौती पार्टी है और ‘हम 2027 में हम गुजरात में सरकार बनाएंगे।’

Advertisement
First Published - December 18, 2022 | 4:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement