facebookmetapixel
Advertisement
AI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल कीवेनेजुएला से कच्चे तेल की सप्लाई का अर्श से फर्श तक का सफर, अब फिर वापसी के संकेतNBFC का बहीखाता FY28 तक ₹93 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान, अनसिक्योर्ड लोन पर बढ़ी चिंता

मोजिला फाउंडेशन के अध्यक्ष मार्क सुरमन की सलाह: भारत को खुद बनाने चाहिए ओपन-सोर्स AI मॉडल

Advertisement

मोजिला फाउंडेशन के मार्क सरमन का कहना है कि भारत को अपनी तकनीकी संप्रभुता के लिए विदेशी मॉडलों के बजाय खुद के ओपन-सोर्स एआई सिस्टम बनाने चाहिए

Last Updated- March 02, 2026 | 10:40 PM IST
Mark Surman, the president of the Mozilla Foundation
मोजिला फाउंडेशन के अध्यक्ष मार्क सुरमन

भारत और ग्लोबल साउथ के अन्य देशों (विकासशील एवं उभरते देशों) को ओपन-सोर्स आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल बनाने, देसी कंपनियों से और अधिक खरीदारी करने तथा स्थानीय प्रतिभाओं को काम पर रखने के संबंध में ध्यान देना चाहिए। यह कहना है मोजिला फाउंडेशन के अध्यक्ष मार्क सुरमन का।

सुरमन ने कहा, ‘यह (एआई) संप्रभुता का महत्त्वपूर्ण हिस्सा है, जो निर्माण करना और आपकी अपनी कंपनियों से खरीद करना है। अगर आपको इस बात की जरूरत है कि कंपनियां और ज्यादा निर्माण करें, तो देशों को उनमें निवेश करना चाहिए। यह ऐसा नहीं होना चाहिए कि आपको कहीं और से विशेषज्ञों को बुलाना पड़े।’ वे हाल ही में नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने आए थे।

सुरमन ने कहा कि हालांकि कई अग्रणी तकनीकी कंपनियों के पास ऐसे ओपन-वेट एआई मॉडल हैं, जिनका उपयोग उत्पादों के निर्माण के लिए किया जा सकता है, लेकिन वे भारत और ग्लोबल साउथ के अन्य देशों की कंपनियों के लिए पूरी तरह से उपयोगी नहीं हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन एआई मॉडलों का निर्माण करने वाली कंपनियां शायद ही कभी विवरण साझा करेंगी, जैसे कि इन मॉडलों के प्रशिक्षण से पहले का विवरण, उपयोग किए गए डेटा सेट वैगरह।

उन्होंने कहा कि ऐसे परिदृश्य में भारत जैसे देशों को वास्तव में ओपन-सोर्स एआई मॉडल निर्मित करने चाहिए, ताकि उनसे सभी को लाभ मिले। उन्होंने यह भी कहा कि खर्च किया गया समूचा सार्वजनिक धन ऐसे उत्पादों के निर्माण में जाना चाहिए जो जनता को लाभ पहुंचाएं, न कि कंपनियों को। हालांकि किसी अग्रणी एआई मॉडल का विकास करने का यह मतलब नहीं है कि शुरू से ही उसकी शुरुआत की जाए।

Advertisement
First Published - March 2, 2026 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement