facebookmetapixel
Advertisement
Emkay Portfolio Update: HPCL को किया बाहर, Bharat Forge समेत इन 3 शेयरों को मिली एंट्रीStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगा बड़ा एक्शन! Power Grid से HDFC Bank तक, निवेशकों के लिए आए कई बड़े अपडेटअमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार टूटा! सेंसेक्स 372 अंक गिरा, कल एक्सपायरी में क्या होगा?मई में IIP ग्रोथ 5 महीने के हाई पर, बिजली क्षेत्र की तेजी से औद्योगिक उत्पादन को मिला सहाराSBI ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए 30 करोड़ डॉलर, RBI की स्वैप सुविधा का उठाया लाभकोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ अशोक वासवानी दिसंबर में छोड़ेंगे पद, शेयर 3% से ज्यादा टूटाIFSCA का बड़ा प्रस्ताव: GIFT City में हर ग्राहक को मिलेगा यूनिक KYC आईडी!मॉनसून और पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 372 अंक टूटाभारत फिर बना दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार, ताइवान और दक्षिण कोरिया को छोड़ा पीछे14 साल पुराने मामले में दवा कंपनियों को CCI की क्लीन चिट, प्रतिस्पर्धा उल्लंघन के आरोप खारिज

माइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफा

Advertisement

परिसंपत्ति की गुणवत्ता में कुल मिलाकर सुधार हुआ है मगर कर्ज चुकाने का सिलसिला बेहतर होने के बाद भी कंपनियां मुश्किलों से बाहर नहीं आई हैं

Last Updated- June 13, 2026 | 2:51 PM IST
Microfinance Loan

भारत में छोटी रकम के कर्ज देने वाले माइक्रोफाइनैंस क्षेत्र में दिक्कतें अप्रैल में एक बार फिर उभर आईं। हालांकि परिसंपत्ति की गुणवत्ता में कुल मिलाकर सुधार हुआ है मगर कर्ज चुकाने का सिलसिला बेहतर होने के बाद भी कंपनियां मुश्किलों से बाहर नहीं आई हैं।

सीआरआईएफ हाई मार्क की हालिया माइक्रोलेंड लाइट रिपोर्ट बताती है कि किस्त चुकाने में 1 से 30 दिन की देर वाले कर्ज का अनुपात मार्च में 0.6 प्रतिशत था, जो अप्रैल में बढ़कर 0.8 प्रतिशत हो गया। यह बढ़ोतरी तब हुई है, जब देर से किस्त वाले कर्ज का कुल स्तर घटा है। इससे पता चलता है कि इस क्षेत्र में अभी सब कुछ पटरी पर नहीं लौटा है।

रिपोर्ट के मुताबिक 1 से 180 दिन देर से चुकाए जाने वाले कर्ज का स्तर मार्च के 2.6 प्रतिशत से घटकर अप्रैल में 2.5 प्रतिशत रह गया। इसी तरह 31 से 90 दिन देर से चुकाए जा रहे कर्ज का अनुपात 0.8 प्रतिशत से घटकर 0.6 प्रतिशत और 91 से 180 दिन देर वाले कर्ज का अनुपात 1.2 प्रतिशत से घटकर 1.1 प्रतिशत रह गया।

अप्रैल में बैंकों के लिए 1 से 30 दिन देर वाले कर्ज का अनुपात सबसे तेज बढ़ा और मार्च के 0.8 प्रतिशत से बढ़कर 1.1 प्रतिशत हो गया। लघु वित्त बैंकों में यह अनुपात 0.5 प्रतिशत से बढ़कर 0.7 प्रतिशत और एनबीएफसी-एमएफआई में 0.6 प्रतिशत से बढ़कर 0.7 प्रतिशत हो गया।

एनबीएफसी इस मामले में अपवाद रहे। उनका 1 से 30 दिन देर से चुकाया जाने वाला कर्ज मार्च के 0.6 प्रतिशत से घटकर अप्रैल में 0.4 प्रतिशत रह गया। ऐसे में एनबीएफसी ही इकलौती श्रेणी रही, जहां कम दिन की देर का अनुपात हुआ।

सीआरआईएफ हाई मार्क ने कहा कि एनबीएफसी को छोड़कर छोटे कर्ज देने वाली ज्यादातर संस्थाओं के 1 से 30 दिन देर से चुकाए जाने वाले कर्ज थोड़े बढ़ गए। इससे अधिक दिनों तक बकाया रहने वाले कर्ज का अनुपात कम हुआ।

माइक्रोफाइनैंस संस्थानों ने अप्रैल में नया कर्ज देने पर कुछ अंकुश लगाया। इसका मकसद तेजी से विस्तार करने के बजाय ऋण पोर्टफोलियो को बेहतर बनाए रखना था। सीआरआईएफ हाई मार्क डेटा के मुताबिक अप्रैल में केवल 20,239 करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया, जो मार्च के 29,543 करोड़ रुपये से 31.5 प्रतिशत कम था। अप्रैल में बांटे गए कुल कर्ज की संख्या भी मार्च के 47.2 लाख से घटकर 32.5 लाख रह गई।

Advertisement
First Published - June 13, 2026 | 2:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement