facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

मर्सिडीज-बेंज की वी-क्लास अब भारत में होगी असेंबल, ₹1.4 करोड़ की शुरुआती कीमत के साथ हुई लॉन्च

Advertisement

वी-क्लास को भारत में असेंबल किया जाएगा, जिससे कंपनी ‘पूरी तरह से निर्मित यूनिट्स’ (सीबीयू) से जुड़े ज्यादा आयात शुल्क से बच सकेगी और मुद्रा के उतार-चढ़ाव का असर भी कम हो सकेगा

Last Updated- March 02, 2026 | 10:42 PM IST
Mercedes
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने भारत के खास लग्जरी वैन सेगमेंट में शुरुआती कीमत कम करने के लिए स्थानीय असेंबलिंग का विकल्प चुना है। कंपनी ने वी-क्लास को 1.4 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) में पेश किया है और 2 करोड़ रुपये के स्तर से नीचे आ गई है।

वी-क्लास को भारत में असेंबल किया जाएगा, जिससे कंपनी ‘पूरी तरह से निर्मित यूनिट्स’ (सीबीयू) से जुड़े ज्यादा आयात शुल्क से बच सकेगी और मुद्रा के उतार-चढ़ाव का असर भी कम हो सकेगा। मर्सिडीज-बेंज की योजना स्थानीयकरण को धीरे-धीरे बढ़ाने की है, जो आखिर में 30 फीसदी तक पहुंच जाएगा। कंपनी ने कहा कि इससे मॉडल में ज्यादा लागत स्थिरता देखने को मिलेगी।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी संतोष अय्यर ने कहा, ‘हम इस कीमत बिंदु तक इसलिए पहुंच पाए हैं क्योंकि वी-क्लास को भारत के लिए स्थानीय तौर पर बढ़ावा दिया जा रहा है। इस सेगमेंट में ज्यादातर वाहन पूरी तरह से बने हुए यूनिट यानी सीबीयू के तौर पर आयात किए जाते हैं, जिससे कीमतें ज्यादा रहती हैं। स्थानीयकरण ने हमें भारत के लिए खास कॉन्फ़िगरेशन डेवलप करने में भी मदद की है, जबकि इसे टॉप एंड पर रखा है और बाजार के हिसाब से ज्यादा सही कीमत पर भी रखा है।’

भारत में लग्जरी वैन सेगमेंट सीमित है। उद्योग के अनुमान के मुताबिक सालाना बिक्री लगभग 1,800-2,000 वाहन है। अधिकारियों ने कहा कि यह अनुमान व्यापक प्रीमियम और लग्जरी पीपल-मूवर सेगमेंट में तेजी को दर्शाता है।   

Advertisement
First Published - March 2, 2026 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement