facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

कांग्रेस की ‘भारत न्याय यात्रा’ 14 से, मणिपुर से मुंबई तक 6,000 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करेंगे राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा के उलट राहुल गांधी इस बार एक बस में सवार होकर यात्रा का नेतृत्व करेंगे और कहीं-कहीं पैदल भी चलेंगे।

Last Updated- December 27, 2023 | 9:29 PM IST
Congress leaders

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर एक और यात्रा निकालेगी। कांग्रेस ने बुधवार को ऐलान किया कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 14 जनवरी से म​णिपुर के इंफाल से भारत न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे जो 14 राज्यों के 85 जिलों से गुजरते हुए 6,200 किलोमीटर का सफर तय कर 20 मार्च को मुम्बई में संपन्न होगी।

पार्टी ने कहा कि वह लोकसभा चुनावों से ध्यान नहीं भटकने देगी, ब​ल्कि अपनी तैयारी और तेज करेगी। देश के पूर्वी हिस्से से चलकर बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों गुजरने वाली यात्रा को पार्टी अध्यक्ष म​ल्लिकार्जुन खरगे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा के उलट राहुल गांधी इस बार एक बस में सवार होकर यात्रा का नेतृत्व करेंगे और कहीं-कहीं पैदल भी चलेंगे। इस दौरान सभाएं और मेल-मुलाकात होंगी। भारत जोड़ो यात्रा पिछले साल 2 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और इस साल 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त हुई।

पार्टी सूत्रों ने यह भी बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल प्रमुख ह​स्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और वि​भिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों से मिलते हुए चले थे, लेकिन इस बार उनका जोर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से मिलने और उनकी बात सुनने पर रहेगा।

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा कि भारत न्याय यात्रा मणिपुर, नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होकर गुजरेगी।

राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान आर्थिक असमानता, ध्रुवीकरण और तानाशाही के मुद्दे उठाए थे, वहीं ‘न्याय यात्रा’ में देश के लोगों के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिनसे वे आजकल जूझ रहे हैं। गांधी लोगों को भरोसा देंगे कि कांग्रेस पार्टी उन्हें आ​र्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय दिलाएंगे।

पार्टी के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि पार्टी नेता राहुल गांधी को पूर्व से पश्चिम तक दूसरे चरण की यात्रा करनी चाहिए, जिसके बाद इस यात्रा की घोषणा की गई है।

यात्रा मणिपुर से प्रारंभ करने के कारण के बारे में पूछे जाने पर वेणुगोपाल ने कहा कि वह देश का महत्त्वपूर्ण हिस्सा है, साथ ही पार्टी उस पूर्वोत्तर राज्य के लोगों के ‘जख्मों पर मरहम’ लगाने की प्रक्रिया शुरू करना चाहती है।

यह पूछे जाने पर कि क्या विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नैशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के अन्य धड़े इस यात्रा में शामिल होंगे, वेणुगोपाल ने कहा कि कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। रमेश ने बताया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी हिस्सा लिया था।

First Published - December 27, 2023 | 9:29 PM IST

संबंधित पोस्ट