facebookmetapixel
LNG मार्केट 2025 में उम्मीदों से रहा पीछे! चीन ने भरी उड़ान पर भारत में खुदरा बाजार अब भी सुस्त क्यों?उत्पाद शुल्क बढ़ते ही ITC पर ब्रोकरेज का हमला, शेयर डाउनग्रेड और कमाई अनुमान में भारी कटौतीमझोले और भारी वाहनों की बिक्री में लौटी रफ्तार, वर्षों की मंदी के बाद M&HCV सेक्टर में तेजीदक्षिण भारत के आसमान में नई उड़ान: अल हिंद से लेकर एयर केरल तक कई नई एयरलाइंस कतार मेंGDP की रफ्तार तेज, लेकिन अरबपतियों की कमाई पीछे छूटी; 2025 में संपत्ति में गिरावटIT सेक्टर की ग्रोथ पर ब्रेक, FY26 की तीसरी तिमाही में भी कमाई सपाट रहने के पूरे आसारफ्लाइट में पावर बैंक पर सख्ती: DGCA के आदेश के बाद एयरलाइंस ने बदला नियम, यात्रियों के लिए अलर्टZomato हर महीने 5,000 गिग वर्कर्स को नौकरी से निकालता है, 2 लाख लोग खुद छोड़ते हैं काम: गोयलनया इनकम टैक्स कानून कब से लागू होगा? CBDT ने बताई तारीख, अधिकारियों से तैयार रहने को कहाUS Venezuela Attack: वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई: वैश्विक तेल आपूर्ति पर क्या असर?

ओडिशा को मिला पहला BJP मुख्यमंत्री, आज CM पद की शपथ लेंगे मोहन चरण माझी

भाजपा ने 147 सदस्यीय ओडिशा विधान सभा में 78 सीटें हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उसे दो निर्दलीय विधायकों ने भी समर्थन दिया है।

Last Updated- June 12, 2024 | 7:59 AM IST
Mohan Charan Majhi

कद्दावर आदिवासी नेता और चार बार के भाजपा विधायक मोहन चरण माझी (Mohan Charan Majhi) ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। वह भुवनेश्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में बुधवार को पद की शपथ लेंगे।

छह बार के विधायक केवी सिंह देव और पहली बार चुन कर आईं प्रवति परिडा को राज्य में उपमुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। राज्य में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। बीजू जनता दल (BJP) के नवीन पटनायक राज्य में 24 साल तक मुख्यमंत्री रहे। हाल ही में हुए विधान सभा चुनाव में भाजपा से बीजद को हार का सामना करना पड़ा।

पहली बार 1997 में सरपंच चुने जाने से पहले 52 वर्षीय माझी प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। वह वर्ष 2000 में पहली बार क्योंझर से विधायक बने। वह आदिवासियों का मजबूत आवाज बन कर उभरे और पिछली विधान सभा में भाजपा की मुख्य सचेतक रहे।

बलंगीर जिले के पटनागढ़ के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले देव बीजद-भाजपा गठबंधन सरकार में मंत्री के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहीं परिडा पुरी जिले के निमापारा विधान सभा क्षेत्र से जीत कर आई हैं।

भाजपा ने ओडिशा विधान सभा में 78 सीटें जीती 

भाजपा ने 147 सदस्यीय ओडिशा विधान सभा में 78 सीटें हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उसे दो निर्दलीय विधायकों ने भी समर्थन दिया है। ढाई दशक तक राज्य की सत्ता संभालने वाली बीजद (BJP) को केवल 51 सीट मिली हैं। कांग्रेस के 14 विधायक हैं।

मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में माझी ने कहा, ‘भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से, भाजपा ने ओडिशा में बहुमत हासिल किया और राज्य में सरकार बनाने जा रही है। मैं राज्य के 4.5 करोड़ लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने बदलाव के लिए वोट दिया।’ माझी ने कहा कि भाजपा ओडिशा के लोगों के भरोसे का सम्मान करेगी।

First Published - June 11, 2024 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट