facebookmetapixel
Budget 2026: रियल एस्टेट की बजट में होम लोन ब्याज छूट व अफोर्डेबल हाउसिंग सीमा बढ़ाने की मांगIndiGo Q3FY26 Results: फ्लाइट कैंसिलेशन का दिखा असर,मुनाफा 78% घटकर ₹549.1 करोड़ पर आयाGroww MF ने लॉन्च किया Nifty PSE ETF, ₹500 से सरकारी कंपनियों में निवेश का शानदार मौका!क्या बजट 2026 घटाएगा आपका म्युचुअल फंड टैक्स? AMFI ने सरकार के सामने रखीं 5 बड़ी मांगेंसिर्फ 64 रुपये का है ये SmallCap Stock, ब्रोकरेज ने कहा – ₹81 तक जा सकता है भाव; खरीद लेंRadico Khaitan Q3 Results: प्रीमियम ब्रांड्स की मांग से कमाई को मिली रफ्तार, मुनाफा 62% उछला; शेयर 5% चढ़ारूसी तेल फिर खरीदेगी मुकेश अंबानी की रिलायंस, फरवरी-मार्च में फिर आएंगी खेपें: रिपोर्ट्सSwiggy, Jio Financial समेत इन 5 शेयरों में बना Death Cross, चेक करें चार्टBudget 2026 से पहले Tata के इन 3 स्टॉक्स पर ब्रोकरेज बुलिश, 30% अपसाइड तक के दिए टारगेट27 जनवरी को देशभर में बैंक हड़ताल! 8 लाख बैंक कर्मी क्यों ठप रखेंगे कामकाज?

कभी जीता था दिल्ली विवि का चुनाव, आज है दिल्ली सरकार में मंत्री

1989 में दिल्ली विवि यूनियन (DUSU) का चुनाव जीतने वाले आशीष सूद ABVP, भाजयुमो, दिल्ली बीजेपी संगठन के अहम पदों पर रहे हैं।

Last Updated- February 20, 2025 | 7:52 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विभिन्न अहम जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आगे बढ़े दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसु) के पूर्व अध्यक्ष और जनकपुरी के विधायक आशीष सूद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मंत्रिमंडल में प्रमुख पंजाबी चेहरा हैं। इस मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को शपथ ली। जनकपुरी से पहली बार विधायक सूद अपने संगठन कौशल के लिए जाने जाते हैं। वह फिलहाल गोवा भाजपा के प्रभारी और पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के सह-प्रभारी हैं।

नयी मुख्यमंत्री की भांति, सूद भी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष हैं। उन्होंने 1989 में छात्रसंघ का चुनाव जीता था और अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) में राष्ट्रीय सचिव समेत विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। वह 2003 में भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के महासचिव बने और दो साल के भीतर उसके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बन गये। दिसंबर 2008 में सूद को दिल्ली प्रदेश भाजपा का सचिव बनाया गया और अगले साल महासचिव बनाया गया। बाद में उन्हें भाजपा की प्रदेश इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

वह अप्रैल 2012 में तत्कालीन दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में पार्षद चुने गए। उन्होंने इस निगम में सदन के नेता के रूप में कार्य किया। सूद (58) एक व्यापारी हैं और उनके पास वाणिज्य की डिग्री है। उन्होंने 18000 से अधिक मतों के अंतर से जनकपुरी विधानसभा सीट जीती है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक बताया जाता है कि उन्हें वरिष्ठ नेताओं का विश्वास प्राप्त है और उन्हें पहले भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा चुकी हैं। सूत्रों का कहना है कि आरएसएस के साथ उनके मधुर संबंध हैं। सूद ने बृहस्पतिवार को अपनी माता सुशीला और पिता मदन गोपाल के नाम पर मंत्री पद की शपथ ली।

First Published - February 20, 2025 | 7:52 PM IST

संबंधित पोस्ट