facebookmetapixel
Advertisement
Tata Sons को मिलेगा नया चेयरमैन, जानें कैसे होता है चयन और किसकी होती है अहम भूमिकाRetail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर, खाने-पीने की चीजोंं के दाम में तेजी से बढ़ा दबावNFO Alert: जेरोधा म्युचुअल फंड ने लॉन्च की आर्बिट्रेज स्कीम, ₹1000 से SIP शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद टूटे टाटा स्टॉक्स, टेक्निकल चार्ट पर किन शेयरों में दिख रही मजबूती?महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण नियमों में बड़ा बदलाव, देरी पर बढ़ेगा मुआवजे का ब्याजMilky Mist IPO Day-2: इश्यू करीब 2 गुना भरा, GMP से 14% लिस्टिंग गेन के संकेतटाटा संस से क्यों विदा हो रहे एन. चंद्रशेखरन? पढ़ें बोर्ड को लिखा उनका पूरा पत्रTCS से टाटा संस की कमान तक: कैसा रहा समूह में एन. चंद्रशेखरन के 4 दशक का सफरChild Debit Card: बच्चों के लिए डेबिट कार्ड की सुविधा क्या है? जानिए इन पांच बैंकों में माइनर अकाउंट का पूरा प्रोसेसटाटा संस में बड़ा बदलाव: एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी तक रहेंगे चेयरमैन

यूपी विधानसभा का शीत सत्र शुरू

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:50 PM IST

लखीमपुर कांड को लेकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग व गन्ना मूल्यों के भुगतान पर विपक्ष के हंगामे के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की बुधवार को शुरुआत हुई। गुरुवार को लेखानुदान और पूरक अनुदान पेश किया जाएगा।
सत्र के पहले ही दिन विपक्ष ने सदन के अंदर और बाहर महंगाई, लखीमपुर हिंसा और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर सरकार की घेराबंदी की। कांग्रेस विधायकों ने लखीमपुर किसान कांड में आरोपी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और हजरतगंज गांधी प्रतिमा से विधानसभा तक पैदल मार्च किया। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के विधायकों ने गन्ना मूल्य और बढ़ाने, बकाया भुगतान और चीनी मिल शुरू करने की मांग को लेकर धरना दिया व प्रदर्शन किया।    

Advertisement
First Published - December 15, 2021 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement