facebookmetapixel
Advertisement
यूपी डिफेंस कॉरिडोर में 2,600 करोड़ से ज्यादा का निवेश, अदाणी और बीईएल बढ़ाएंगी उत्पादनTata Motors Q1FY27 Results: मुनाफा 83% बढ़कर ₹2,556 करोड़; वाहनों की बिक्री 26% बढ़ीत्योहारी सीजन में अस्थायी नौकरियों की बाढ़, 15-20% तक भर्ती बढ़ने का अनुमानचीनी की मिठास के साथ गुड़ में भी चढ़ा महंगाई का रंग, 60 रुपये किलो के पार पहुंचा भावशेयर बाजार के क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेराफेरी नहीं मिली : सेबी चेयरमैनEmbassy REIT को Nifty 500 और Nifty Midcap 150 में जगह, 30 सितंबर से होगा शामिलDebt Mutual Fund: ₹1.88 लाख करोड़ जुटाकर जुलाई में की जोरदार वापसी, क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी?Tata Sons को मिलेगा नया चेयरमैन, जानें कैसे होता है चयन और किसकी होती है अहम भूमिकाRetail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर, खाने-पीने की चीजोंं के दाम में तेजी से बढ़ा दबावNFO Alert: जेरोधा म्युचुअल फंड ने लॉन्च की आर्बिट्रेज स्कीम, ₹1000 से SIP शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?

विशेष जरूरतों के मुताबिक यूपी की ड्रोन नीति जल्द

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:41 PM IST

आंतरिक सुरक्षा की जरूरतों को देखते हुए और ड्रोन के बढ़ते उपयोग के चलते उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इसके लिए अलग से नीति बनाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था, आपदा राहत कार्यों में ड्रोन के बढ़ते उपयोग को लेकर ड्रोन नियमावली बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य की जरू रतों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में ड्रोन निर्माण को बढ़ावा देने के लिए अलग से नीति की आवश्यकता है। इसी के साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में ड्रोन निर्माण इकाई के स्थापना के लिए कार्ययोजना बनाने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों की टीम 9 के साथ बैठक में कहा कि प्रदेश में ड्रोन का उत्पादन जल्द से जल्द शुरूहो, इसके लिए तेजी से काम करना होगा।
उत्तर प्रदेश में बन रहे रक्षा गलियारे में ड्रोन के निर्माण के लिए जरूरी कारवाई पहले ही शुरू की जा चुकी है। देश-विदेश की दो नामी ड्रोन निर्माता कंपनियों ने रक्षा गलियारे में जमीन ली है और 581 करोड़ रुपये का निवेश कर अपनी इकाई लगा रही हैं। रक्षा गलियारे में निवेश के संबंध में औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन दोनों कंपनियों को अलीगढ़ नोड में ड्रोन की फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गई है। रक्षा गलियारे में हुए इस निवेश से सेना को भी अत्याधुनिक ड्रोन मिलेंगे। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण  ने एंकोर रिसर्च लैब एलएलपी कंपनी को 10 हेक्टेयर और एलन ऐंड अल्वन प्राइवेट लिमिटेड को अलीगढ़ नोड में भूमि आवंटित की है। जल्दी ही यह दोनों कंपनियां ड्रोन बनाने की फैक्ट्री का निर्माण कार्य शुरू करेंगी। उनके बनाए ड्रोन का उपयोग सेना और पुलिस करेंगी। एंकोर रिसर्च लैब एलएलपी ने 550 करोड़ रुपये का निवेश करने का फैसला किया है।

Advertisement
First Published - December 22, 2021 | 11:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement