facebookmetapixel
Market Outlook: महंगाई के आंकड़े और Q3 नतीजे तय करेंगे इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशामहंगी होंगी टाटा की कारें, आने वाले हफ्तों में बढ़ेंगे दामIncome Tax new rules: 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी नई टैक्स व्यवस्था, सैलरी से शेयर बाजार तक बदलेगा हिसाब-किताबमलेशिया में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ASEAN के साथ टेक्नोलॉजी और सुरक्षा सहयोग पर जोरWeather Update Today: 8 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालय में बारिश-बर्फबारी तयभारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुना

UP CM योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की मिली धमकी, पुलिस के नंबर पर भेजा गया WhatsApp मैसेज

Last Updated- April 25, 2023 | 11:12 AM IST
More plots to be allotted in NCR region. Yamuna Expressway authority comes up with new scheme

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। खबर के मुताबिक एक अज्ञात व्यक्ति ने 112 नंबर पर व्हाट्सऐप मैसेज कर सीएम को जान से मारने की धमकी दी है।

इसके बाद से ही राज्य के आला अधिकारियों के बीच हड़ंकप मच गया है। सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट हो गई हैं और इस मामले की जांच में जुट गई हैं। इस मामले में लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 506 और 507 आईपीसी और 66 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें, मिली जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल की रात को 112 नंबर के व्हाट्स एप नंबर पर एक मैसेज आया। इस मैसेज को कम्युनिकेशन अधिकारी ने रिसीव किया, जिसमें सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

पहले भी मिली थी धमकी

इसके पहले भी एक बार सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई थी। एक हफ्ते पहले ही उन्हें फेसबुक के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया था।

First Published - April 25, 2023 | 11:12 AM IST

संबंधित पोस्ट