facebookmetapixel
Advertisement
भारत एलएलएम में पीछे, लेकिन AI सॉल्यूशंस से बन सकता है ग्लोबल लीडर: BS मंथन में बोले नीलेश शाहBS Manthan 2026: क्या ‘प्रोडक्टिविटी कमीशन’ बनेगा नया नीति आयोग? सुमन बेरी का बड़ा संकेतसिर्फ जनसंख्या से नहीं बनेगा विकसित भारत, बीएस मंथन में बेरी ने बताया असली फॉर्मूलातेजी से बदल रहा भारत का FMCG सेक्टर, Gen-Z इसमें भी ला रहे विविधता: ITC चैयरमेन संजीव पुरीभारतीय बाजारों से FIIs लगातार क्यों निकाल रहे पैसा? जेफरीज के Chris Wood ने बताए ‘2’ बड़े कारणMexico Cartel Leader Killed: इश्क, इंटेलिजेंस और इनकाउंटर! मैक्सिको की सबसे बड़ी कार्रवाई की पूरी कहानीAI रेस में चीन सबसे आगे, भारत कर रहा ‘रिवर्स AI ट्रेड’: Jefferies के क्रिस्टोफर वुडAuto Stocks: निर्यात में उछाल, मुनाफे में दम- क्या ये 3 शेयर बनेंगे 2026 के सुपरस्टार?Business Standard Manthan – 2026 | Day 1- Hall 1Gold-Silver Price Today: MCX पर सोना टूटा, चांदी में जबरदस्त उछाल; जानें निवेशकों के लिए क्या है संकेत

दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच जारी

Advertisement

इससे पहले 9 दिसंबर को दिल्ली के कम से कम 44 स्कूलों को इसी तरह के ईमेल मिले थे। पुलिस ने गहन जांच के बाद उन धमकियों को अफवाह बताया था।

Last Updated- December 13, 2024 | 9:16 AM IST
Delhi bomb threats
Representational Image (Photo: PTI)

Delhi school bomb threats: दिल्ली के तीन स्कूलों को शुक्रवार (13 दिसंबर) सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला जिसके बाद विभिन्न एजेंसियों ने स्कूल परिसर की तलाशी लेनी प्रारंभ की। इससे पहले 9 दिसंबर को दिल्ली के कम से कम 44 स्कूलों को इसी तरह के ईमेल मिले थे। पुलिस ने गहन जांच के बाद उन धमकियों को अफवाह बताया था।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें पश्चिम विहार के भटनागर इंटरनेशनल स्कूल से तड़के 4:21 बजे, श्रीनिवास पुरी के केम्ब्रिज स्कूल से सुबह 6:23 बजे और ईस्ट ऑफ कैलाश के डीपीएस से सुबह 6:35 बजे फोन (धमकी भरे ई-मेल के संबंध में) आया।’’

उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग, पुलिस और बम निरोधक टीम श्वान दस्तों के साथ स्कूलों में पहुंच गई हैं और जांच कर रही हैं। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को संदेश भेजकर बच्चों को स्कूल नहीं भेजने का आग्रह किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Advertisement
First Published - December 13, 2024 | 9:16 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement