facebookmetapixel
Advertisement
केसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजहनई ईपीएफ योजना में बदला कायदा क्या है नुकसान और क्या है फायदा?IT Funds: जुलाई की रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों ने निकाला पैसा, मुनाफावसूली या रणनीति में बदलाव

इस साल उप्र में होगी रोजगार की बौछार

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 1:06 AM IST

उत्तर प्रदेश में अगले वित्त वर्ष के दौरान 33,000 लघु उद्योगों की स्थापना होगी जिनसे करीब 1.3 लाख लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
फिलहाल राज्य में  तकरीबन 3.5 लाख सूक्ष्म, लघु और मझोली उद्योग इकाइयां हैं जिनसे लाखों लोगों को रोजगार मिल रहा है। इनमें ज्यादातर चमड़ा, कागज, चिकन, हस्तशिल्प, मशीनरी, ऑटो पुर्जे, प्लास्टिक, कपड़ा, फूड प्रोसेसिंग, कालीन, दवा और रसायन उद्योग की इकाइयां हैं।
बीते शुक्रवार को राज्य सरकार ने इन इकाइयों के गठन के लिए बजटीय प्रावधान की घोषणा की थी। इस प्रस्ताव के अनुसार सरकार क्लस्टर विकास योजना के तहत 78 समूहों का गठन करेगी। क्लस्टर कार्यक्रम के तहत सरकार उद्योग इकाइयों के लिए रियायतों के अलावा प्रशिक्षण और विपणन के लिए अनुदान भी देगी।
इस कार्यक्रम के तहत एक जैसे उद्योगों का समूह तैयार किया जाता है ताकि उन्हें कुछ सुविधाएं प्रदान की जा सकें। सरकार ने हस्तकरघा के जरिए 62 करोड़ मीटर लंबे कपड़े को तैयार कर 30,000 बुनकरों को रोजगार उपलब्ध कराने का भी प्रस्ताव रखा है।
उत्तर प्रदेश में बुनकर क्षेत्र के लिए आधुनिकीकरण और संयोजित विकास योजना को पेश करने का भी प्रस्ताव रखा गया है जिसके लिए 2009-10 के बजट में 5 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है।

Advertisement
First Published - February 15, 2009 | 9:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement