facebookmetapixel
Advertisement
टेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाईभीषण गर्मी और लू का असर: IEX पर 32% महंगी हुई बिजली, दाम बढ़कर ₹5.2 प्रति यूनिट पर पहुंचाFY27 में निर्यात का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार भारत, डंपिंग पर लगेगी लगाम; बढ़ेगा घरेलू विनिर्माण: गोयलतेल कंपनियां फिर मुनाफे में, घटा राजस्व नुकसान; पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्यों है सरकार और ब्रोकरेज में रार

उत्तर प्रदेश-बिहार रेल रूट की बदलेगी सूरत

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:00 PM IST

कुछ दिनों बाद हो सकता है कि जब आप बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसी इलाके से दिल्ली की ओर रेल के सामान्य दर्जे में सफर करें, तो दम घुटा देने वाली भीड़ का सामना न करना पड़े।


यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर पर्याप्त रेल सुविधाओं को उपलब्ध कराने और रेल गाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी करने के लिए उत्तर पूर्व रेलवे (एनईआर)ने लाइनों के डबलिंग, विद्युतीकरण और ब्राडगेज लाइनों के निर्माण में काफी तेजी ला दी है।

उत्तर पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बिजनेंस स्टैंडर्ड को बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर एनईआर लगभग 100 करोड़ का निवेश करके गोंडा और बुड़वल तथा जरवल और बुड़वल के बीच डबलिंग का काम पूरा किया जा चुका है। साथ ही आगे के इलाकों जैसे मनकापुर, बबनान, बस्ती, गौरखपुर, देवरिया और सीवान के बीच डंबलिग का काम पूरा किया जा रहा है।

डबलिंग का काम होने के बाद इन स्टेशनों के लिए कुछ नई गाड़ियों को चलाया जाएगा। साथ ही कुछ मेल और एक्सप्रेस गाडियों को भी इन स्टेशनों से जोड़ा जाएगा। डबलिंग होने के कारण स्टेशनों की संख्या में बढ़ोतरी किये जाने केसवाल पर सिंह का कहना है कि स्टेशनों की संख्या में तो बढ़ोतरी नहीं होगी। लेकिन कुछ स्टेशनों को समाप्त जरुर किया जा सकता है।

सिंह ने बताया कि सीवान और छपरा के बीच विद्युतीकरण का कार्य भी जोर-शोर से जारी है। उत्तर-पूर्व रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि अभी तो यह नहीं बताया जा सकता कि विद्युतीकरण का काम कब तक पूरा हो जाएगा। लेकिन आने वाले तीन सालों के भीतर ही यात्री विद्युतीकृत रेलगाड़ियों में सफर कर सकेंगे। एनईआर अपने तीस स्टेशनों को मीटर गेज से ब्रॉड गेज में बदलने की योजना पर भी काम कर रही है।

Advertisement
First Published - July 23, 2008 | 9:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement