facebookmetapixel
Advertisement
केसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजहनई ईपीएफ योजना में बदला कायदा क्या है नुकसान और क्या है फायदा?IT Funds: जुलाई की रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों ने निकाला पैसा, मुनाफावसूली या रणनीति में बदलाव

टेक्सटाइल पार्क को भी नहीं मिली जमीन

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:12 AM IST

राज्य में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने की पश्चिम बंगाल सरकार की योजना पर ग्रहण लग गया है। पश्चिम बंगाल के चैंबर ऑफ टेक्सटाइल टे्रड ऐंड इंडस्ट्री (कोट्टि) की प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क परियोजना दो साल के लिए टाल दी गई है।
इस परियोजना के निर्माण के लिए जमीन नहीं मिलने के कारण इस परियोजना को टाला गया है। माना जा रहा था कि इस परियोजना से साल 2012 तक राज्य में लगभग 10 लाख रोजगार और बढ़ेंगे। इस परियोजना के लिए राज्य सरकार ने हावड़ा जिले में 100 एकड़ भूमि की पहचान भी की थी।
लेकिन भूमि अधिग्रहण नहीं हो पाया है। जब तक कोट्टि के पास परियोजना के लिए भूमि नहीं होगी, तब तक केंद्र सरकार की ओर से उसेएकीकृत टेक्सटाइल पार्क योजना (एसआईटीपी) के तहत कोई वित्तीय मदद भी नहीं मिल पाएगी।
अगर इस परियोजना को मंजूरी मिल जाती है तो इसके लिए बुनियादी ढांचा विकसित करने में आने वाली लागत का 40 फीसदी या फिर 40 करोड़ रुपये (जो भी कम हो) केंद्र सरकार की तरफ से मुहैया कराया जाएगा।

Advertisement
First Published - February 6, 2009 | 8:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement