facebookmetapixel
Advertisement
Ola Electric Q1 Results: पहली तिमाही में कंपनी को बड़ी राहत, घाटा कम होकर ₹336 करोड़ पर आयाEMI पर घर खरीदने का कर रहे प्लान? पहले कुछ जरूरी चीजों पर दें ध्यान, नहीं तो भविष्य में होगी परेशानीएनर्जी सेक्टर में इन्वेस्टमेंट का नया मौका! Axis Nifty Energy Index लाया नया फंड, ₹100 से करें निवेशTitan Q1 Results: मुनाफा 63% बढ़कर ₹1,777 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी शानदार उछालExplainer: विदेश में पढ़ाई का है प्लान? सेक्शन 80E के तहत कैसे मिलेगी टैक्स में छूट, जानें पूरा नियमATM Withdrawal Limit: SBI, HDFC से लेकर PNB तक, किस बैंक के ATM से कितना पैसा निकाल सकते हैं?Bandhan Contra Fund: सस्ते वैल्यूएशन वाले शेयरों में निवेश का मौका, ₹1000 से कर सकेंगे निवेशREITs-InvITs में निवेश करने का है प्लान? अब डिविडेंड पर टैक्स का झंझट होगा खत्म, बचेंगे ज्यादा पैसेBritannia Share Price: Q1 नतीजों के बाद Britannia के शेयर में 5% की तेजी; Nomura ने दी ‘Buy’ रेटिंग, 20% तक चढ़ने का अनुमानHDFC Bank के शेयर में इस साल 25% से ज्यादा गिरावट, आखिर क्यों टूट रहा है स्टॉक?

जांच पर दिशा-निर्देशों का सख्ती से हो पालन

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:07 AM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों को कोविड-19 की जांच के संबंध में दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का बुधवार को निर्देश दिया है। उच्च न्यायालय ने दो दिन पहले ही आम आदम पार्टी सरकार से पूछा था कि वह ‘रैपिड एंटीजन टेस्ट’ क्यों करा रही है, जबकि इसकी गलत रिपोर्ट आने की दर बहुत अधिक है। इस जांच में अधिकतर लोगों के संक्रमित नहीं होने की बात सामने आ रही है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुसार अगर एंटीजन टेस्ट में किसी व्यक्ति के संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हो और उसमें लक्षण हो तो उसकी आरटी-पीसीआर जांच करानी आवश्यक है। मैंने आज अधिकारियों को दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।’
अलग रखकर किया जा रहा है इलाज
दिल्ली में कोविड-19 के संदिग्ध रोगियों को समर्पित स्वास्थ्य केंद्रों में लाया तो जा रहा है, लेकिन जांच नतीजे आने तक उनका इलाज अलग वार्ड में चल रहा है। इससे पहले, खबरें आई थीं कि ये स्वास्थ्य केंद्र कोविड-19 के संदिग्ध रोगियों को इलाज के लिये कथित रूप से अपने यहां नहीं आने दे रहे। बाद में सरकार ने अस्पतालों को कहा था कि वे ऐसे रोगियों को अपने यहां इलाज के लिए आने दें। लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल से लेकर पूर्वी दिल्ली के जीटीबी अस्पताल तक गंभीर रूप से बीमार संदिग्धों को तत्काल आईसीयू में भर्ती किया जा रहा है। एलएनजेपी अस्पताल में कोविड-19 रोगियों के लिये 2,000 बिस्तर हैं।

Advertisement
First Published - July 29, 2020 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement