facebookmetapixel
Advertisement
मुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहतवित्त मंत्री ने NMP 2.0 का अनावरण किया: ₹16.72 लाख करोड़ के मुद्रीकरण लक्ष्य के साथ नई आर्थिक पहलएयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को हरियाणा सरकार का झटका, पैनल से बाहर होने के बाद शेयर 7% लुढ़के

Smallcap कंपनी ने किया ₹9 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट भी घोषित

Advertisement

Naperol Investments Ltd, जिसकी बाजार पूंजी ₹499.13 करोड़ है, पेरॉक्सीजन प्रोडक्ट बनाने और बेचने का काम करती है।

Last Updated- March 23, 2025 | 12:58 PM IST
Dividend Stocks

स्मॉलकैप कंपनी Naperol Investments Ltd ने अपने शेयरधारकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने प्रति शेयर ₹9 यानी 90% का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी घोषित कर दी है।

कंपनी ने ₹9 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया

Naperol Investments Ltd, जिसकी बाजार पूंजी ₹499.13 करोड़ है, पेरॉक्सीजन प्रोडक्ट बनाने और बेचने का काम करती है। कंपनी ने 21 मार्च 2025 को बोर्ड मीटिंग में यह प्रस्ताव पास किया कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹9 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया जाएगा। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू ₹10 है, इसलिए यह डिविडेंड 90% के बराबर है।

कंपनी ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ₹9 प्रति इक्विटी शेयर यानी फेस वैल्यू के 90% का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।”

रिकॉर्ड डेट 27 मार्च 2025 तय

कंपनी ने यह भी बताया कि डिविडेंड पाने के लिए शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट 27 मार्च 2025 रखी गई है। रिकॉर्ड डेट तक जिनके पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें यह अंतरिम डिविडेंड मिलेगा। कंपनी ने यह भी कहा कि डिविडेंड तय समय-सीमा में वितरित कर दिया जाएगा।

पिछली बार नवंबर 2023 में दिया था फाइनल डिविडेंड

Naperol Investments ने इससे पहले नवंबर 2023 में अपने शेयरधारकों को फाइनल डिविडेंड दिया था।

शेयर 5 साल के निचले स्तर पर

शुक्रवार को कंपनी के शेयर बीएसई पर ₹868.50 पर बंद हुए, जो लाल निशान में रहा। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी का स्टॉक फिलहाल 5 साल के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि, पिछले 10 सालों में इस स्टॉक ने निवेशकों को 109% का रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - March 23, 2025 | 12:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement