facebookmetapixel
Advertisement
Cryptocurrency से हुई कमाई? ITR Filing से पहले समझ लें टैक्स के नियम!Share Market: सेंसेक्स 331 अंक टूटा, निफ्टी 23,767 पर बंद! अब क्या करें निवेशक?National Testing Agency के 47 अफसरों को सरकार ने किया बर्खास्त, कुछ अधिकारियों पर होगी क्रिमिनल कार्रवाईBank of India Q1 Results: मुनाफा ₹3,068 करोड़ पर पहुंचा, NII में 12.61% की बड़ी बढ़ोतरीTata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूलाभारत में बैटरी बनेगी तो क्या EV सस्ती हो जाएगी? सरकार के प्लान की पूरी सच्चाईकेमिकल सेक्टर के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘BHAVYA Rasayan’ योजना को मंजूरी, डेवलप होंगे 3 केमिकल पार्क‘प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम’ का उठाने जा रहे हैं फायदा? ITR Filing से पहले समझ लें नियम, नहीं तो आएगा नोटिस

हाशिये पर जा रहे हैं शॉपिंग मॉल

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 12:45 AM IST

तीन साल पहले शॉपिंग मॉल संस्कृति के लिए आगरा में किसी भी तरह का भविष्य न होने की भविष्यवाणी अब असर दिखाने लगी है।


यह भविष्यवाणी आगरा की एक वित्त विश्लेषक फर्म ने की थी। रियल एस्टेट दिग्गजों ने तब इस भविष्यवाणी को किसी भी तरह की तरजीह नहीं दी और उन्होंने इस क्षेत्र में पैसा निवेश करना जारी रखा। लेकिन अभी जुम्मा-जुम्मा तीन साल भी पूरे नहीं बीत पाये है और दुकानदारों ने शपिंग मॉल संस्कृति से पीछा छुड़ाना शुरु कर दिया है।


आगरा के अंदर बने मॉलों के अंदर बने दुकानों के कारोबार में कमी आने से कई दुकानदारों ने मॉलों में स्थित अपनी दुकानों को बंद कर दिया है। इसके अलावा इनमें से कई दुकान वालों ने तो छोटी जगहों को किराये पर लेकर अपने व्यापारिक खर्चे को कम करने की योजना बनाई है। वैसे तो मॉल बनाने वाले अपने खर्चे को कम करने वाले तरीकों को बताने से कतरा रहें है लेकिन ये साफ-साफ पता चलता है कि वे अपने घाटे को कम करने के लिए खर्चे को कम कर रहें है।


इसके लिए वे मॉल में कम भीड़ के समय एयर कंडीशनरों को बंद करने और एस्कलेटरों के अनावश्यक उपयोग पर रोक लगा रहें है। यही नहीं बड़े नाम जैसे केनटकी फ्राइड चिकन (केएफसी) और मैकडॉनल्डस ने भी अपने खर्चें को कम करना शुरू कर दिया है। केएफसी ने कु छ दिनों पहले ही ताज महल के पास के शॉपिंग माल में खुले रेस्टोरेंट को बंद कर दिया है। यहीं नहीं मैक्डॉनल्डस ने शहर के मॉल में खोले गए अपने दो रेस्टोरेंटो को भी बंद कर दिया है।


भविष्य में शहर में बनने वाले अन्य शपिंग मालों की योजना अधर में लटकी नजर आ रही है। सदर बाजार में बनने वाले एक शपिंग माल का निर्माण कार्य किरायेदारों के न मिलने के कारण बीच में रोक दिया गया है। शहर में ग्राहकों को अपनी ओर आर्कषित करने के प्रयास में मॉल मेट्रोपोलिटन शहरों की तर्ज पर विभिन्न उत्पादों पर छूट दे रहें है। लेकिन मॉल वालों की योजना भी बहुत ज्यादा असरदार नहीं दिख रही है।


शहर की क्षेत्रीय वित्तीय सुझाव देने वाली एक फर्म ए के दीक्षित एंड एसोसिएटस के प्रंबध निदेशक अशोक दीक्षित ने वर्ष 2005 में आगरा में शपिग मॉल को लाने वाले डेवलपर्स आगरा में निवास करने वाली मध्यमवर्गीय जनसंख्या से कुछ ज्यादा ही आशा लगा बैठी थी।


 मॉल में बेचे जाने वाले उत्पाद आम तौर पर बाजार में मिलने वाले उत्पादों की अपेक्षा मंहगे होते है। अगर बात यह मानी जाए की शहर के युवा ब्रांड में रुचि रखने वाले हो गए है। तो यह आंकड़ा बहुत कम है। जो ब्रांडेड मॉल बेचने वाले दुकानदारों के लिए लाभप्रद हो।


ताज पहल के करीब टीडीआई शॉपिंग मॉल के एक सेल्समैंन ने बताया कि मुख्य शहर से सिटी सेंटर की दूरी काफी अधिक है जो बिक्री के कम रहने की प्रमुख वजह है।उन्होंने कहा कि इन स्टोर्स में एक सप्ताह के दौरान होने वाले कपड़ों की बिक्री की तुलना आगरा के भीड़भाड़ वाले इलाकों में एक दिन में होने वाली बिक्री से नहीं की  जा सकती है। भीड़भाड़ वाले बाजार में राजा की मंडी प्रमुख है, जिन्हें ग्राहक अधाक तरजीह देते हैं।


उन्होंने कहा कि लोग सिर्फ एक जींस या शर्ट खरीदने के लिए घर से 10 – 12 किलोमीटर दूर नहीं जाना चाहेंगे। दीक्षित का कहना है कि उस शहर में जहां प्रति व्यक्ति आय 5 हजार हो, लोगों के द्वारा 2 और 3 हजार रुपये के कपड़े खरीदना काफी मुश्किल सा लगता है।


यहां उपभोक्ता अपनी कमाई का बहुत ही कम हिस्सा कपड़े और अन्य साज-सज्जा के समान खरीदने में लगाते है। आगरा की कुल जनसंख्या के 5 फीसदी से भी कम लोगों के पास क्रेडिट कार्ड है और इनमें से भी केवल 1 फीसदी ही इसका प्रयोग करते है।

Advertisement
First Published - April 30, 2008 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement