facebookmetapixel
Advertisement
Micron का प्लांट 28 फरवरी से होगा चालू, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन; चिप उत्पादन में बढ़ेगा भारत का रुतबाआईटी शेयरों का 17.5 साल में सबसे कमजोर प्रदर्शन, शेयर बाजार डगमगाया; लगातार तीसरे महीने गिरावटनई जीडीपी सीरीज का असर: वृद्धि दर 7.6% रहने की आस; नॉमिनल आधार घटा4,000 अरब डॉलर के पार पहुंच जाएगी अर्थव्यवस्था: CEA वी. अनंत नागेश्वरननई जीडीपी सीरीज में कृषि की रफ्तार सुस्त, FY26 में वृद्धि घटकर 2.4% रहने का अनुमानFY26 के लिए राजकोषीय घाटा बढ़कर 4.5% और ऋण जीडीपी अनुपात 58% होगाजीडीपी संशोधन सही कदम कई सवालों के जवाब बाकी: प्रणव सेनखपत मांग पटरी पर लौटने के संकेत, FY26 में PFCE बढ़कर 7.7% रहने का अनुमान; सरकारी व्यय स्थिरEditorial: क्या सब्सिडी की राजनीति देश की अर्थव्यवस्था पर भारी पड़ रही है?पुलिस बनाम पुलिस विवाद के बीच सियासत गरम: सुक्खू सरकार के लिए संकट में अवसर?

CBIC के नए चेयरमैन बने संजय कुमार अग्रवाल

Advertisement

अग्रवाल ने विवेक जौहरी का स्थान लिया है, जो 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए थे

Last Updated- August 06, 2023 | 8:36 AM IST
sanjay kumar agarwal

सरकार ने शनिवार को संजय कुमार अग्रवाल को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया।

अग्रवाल ने विवेक जौहरी का स्थान लिया है, जो 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए थे।

वित्त मंत्रालय ने एक कार्यालय आदेश में कहा, ‘‘श्री संजय कुमार अग्रवाल, आईआरएस,… सदस्य सीबीआईसी को राजस्व विभाग में सीबीआईसी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करते हुए भारत की राष्ट्रपति को प्रसन्नता है… उन्हें पदभार संभालने की तारीख से भारत सरकार में विशेष सचिव का दर्जा दिया जाएगा।’’

अग्रवाल सीबीआईसी सदस्य (अनुपालन प्रबंधन) का प्रभार संभाल रहे थे और जांच के मामले देख रहे थे।

मंत्रालय ने एक अलग आदेश में कहा कि वर्तमान में डीजीजीआई के प्रधान महानिदेशक सुरजीत भुजबल को सीबीआईसी सदस्य नियुक्त किया गया है।

सीबीआईसी बोर्ड में एक अध्यक्ष होता है जिसकी सहायता के लिए छह सदस्य होते हैं जो कर नीति, सीमा शुल्क, आयकर एवं करदाता सेवाएं, जीएसटी, अनुपालन प्रबंधन और सतर्कता देखते हैं।

Advertisement
First Published - August 6, 2023 | 8:36 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement