facebookmetapixel
Advertisement
Cube Highways Trust InvIT IPO: आज से खुला ₹5,000 करोड़ का इश्यू, निवेश से पहले जान लें ब्रोकरेज की राय और GMP का हालDelhi Metro Alert: दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें कौन से रूट हुए प्रभावितTVS Motor: 3% उछला शेयर, Q1 नतीजों के बाद क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने जताया 15% अपसाइड का अनुमानBCCL Share Crash: तिमाही नतीजों ने लगाया बड़ा झटका! एक दिन में 8% से ज्यादा टूटा मल्टीबैगर PSU शेयरBandhan Bank 18% से ज्यादा टूटा, Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग; आगे क्या करें निवेशक?Trump Tariff on Generic Drugs: ट्रंप के 200% टैरिफ वाले बयान से टूटे भारतीय फार्मा शेयर, निवेशकों में बढ़ी चिंताFY27 में रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो ₹46,982 करोड़ हुआ, 20% की छलांग; सेंसेक्स सिर्फ 7.7% चढ़ाएस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम बैठक; व्यापार, रक्षा और AI समेत कई मुद्दों पर चर्चाTrump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचार

पॉस्को सर्वे की रिपोर्ट दाखिल

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:27 PM IST

जगतपुर जिला प्रशासन ने पॉस्को स्टील संयंत्र के सामाजिक और आर्थिक प्रभावों की विस्तृत परियोजना सर्वे रिपोर्ट राज्य सरकार द्वारा अधिकृत नोडल अधिकारी को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में धिनकिया गांव सहित आठ गांवों को शामिल किया गया है। हालांकि सर्वेक्षण की टीम स्वयं धिनकिया में जाने का साहस नहीं जुटा पाई। बीते दिनों इस परियोजना को लेकर धिनकिया में काफी विरोध देखने को मिला था।
सर्वे रिपोर्ट में जमीन, अन्य अचल संपत्तियों और विस्थापित परिवारों की संभावित संख्या के बारे में आंकड़े दिए गए हैं। यह आंकड़े राज्य सरकार के राजस्व रिकार्ड पर आधारित हैं। रिपोर्ट में कुल 1001 दिहाड़ी मजदूरों की पहचान भी की गई है। इनमें से 109 लोग धिनकिया गावं से हैं। इन लोगों को परियोजना में काम दिलाने की कोशिश की जाएगी।
इस बीच गोविंदपुर, नुआगांव, गादाकुगंज, पोलांग और बयानलकांडा सहित 7 गांवों में सामाजिक आर्थिक सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। धिनकिया गांव में स्थानीय लोगों के भारी विरोध के कारण सर्वे नहीं किया जा सका है।
कुजंग के तहसीलदार देबाशीष सिंह ने बताया कि हालांकि विरोध के चलते सर्वे दल धिनकिया गांव में नहीं जा पाया लेकिन विस्थापित होने वाले परिवारों और दिहाड़ी मजदूरों की संख्या के अलावा अचल संपत्ति का ब्यौरा सर्वे रिपोर्ट में शामिल किया गया है।  आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि परियोजना से आठ गांवों के 803 परिवार विस्थापित होंगे। इनमें से 333 परिवारों को 2006 की पुनर्वास नीति के मुताबिक विस्तारित परिवार माना गया है। इन 803 परिवारों में से 131 परिवार धिनकिया से हैं।
इसके अलावा परियोजना क्षेत्र में 394.39 एकड़ क्षेत्र में फैले 1961 पान के खेत भी आते हैं। इनमें से 85 एकड़ खेत धिनकिया में हैं। पान के खेतों में काम करने वाले 1001 से अधिक दिहाड़ी मजदूरों की पहचान भी की गई है। इनमें से 190 श्रमिक धिनकिया से हैं। उन्हें प्रस्तावित परियोजना में काम या अन्य दिलाने की कोशिश की जाएगी।
सर्वे में पाया गया है कि परियोजना के दायरे में कुल 1.05 लाख पेड़ आते हैं। इनमें 71,357 पेड़ काजू के हैं जबकि नारियल के 4,087 पेड़, आम के 4,382 पेड़  और कटहल के 2,374 पेड़ हैं। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया है कि परियोजना की सर्वे रिपोर्ट नोडल अधिकारी प्रियवृत पटनायक को मूल्यांकन के लिए सौंप दी गई है।

Advertisement
First Published - March 5, 2008 | 8:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement