facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

GRAP-IV में ढील के बाद भी प्रदूषण पर सख्ती, दिल्ली में जारी रहेगी ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ पॉलिसी

Advertisement

यह पॉलिसी पिछले सप्ताह दिल्ली सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण पर अंकुश लगाने के व्यापक प्रयासों के तहत लागू की गई थी

Last Updated- December 23, 2025 | 5:14 PM IST
Delhi Environment Minister Manjinder Singh Sirsa
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंजींदर सिंह सिरसा | फोटो: पीटीआई

प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई को और सख्त करते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंजींदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को कहा कि ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP–IV) की पाबंदियां हटने के बाद भी सरकार ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ पॉलिसी को जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि GRAP-IV में ढील दिए जाने के बाद भी प्रदूषण रोकने के उपायों को सख्ती से लागू किया जाता रहेगा। साथ ही उन्होंने साफ किया कि वैलिड प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) के बिना किसी भी वाहन को राजधानी में चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

2.12 लाख से ज्यादा नए PUC सर्टिफिकेट बने

यह पॉलिसी पिछले सप्ताह दिल्ली सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण पर अंकुश लगाने के व्यापक प्रयासों के तहत लागू की गई थी। सोमवार को मंजींदर सिंह सिरसा ने बताया कि इन उपायों को सख्ती से लागू किए जाने के बाद 2.12 लाख से ज्यादा नए पीयूसी (PUC) सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं।

Also Read: नए साल में लोगों को मिलेगा सरकार का तोहफा! CNG और PNG होगी सस्ती, इतनी घट सकती हैं कीमतें

सिरसा ने यह भी कहा कि हालिया निरीक्षण के दौरान कई पीयूसी केंद्र बंद पाए गए, जबकि 12 केंद्रों पर खराब उपकरण मिलने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों को निलंबित कर नोटिस जारी किए गए हैं और चेतावनी दी गई है कि नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नए वाहन उत्सर्जन जांच केंद्रों को मंजूरी

उन्होंने कहा कि चार नए वाहन उत्सर्जन जांच केंद्रों (vehicle emission testing centres) को भी मंजूरी दे दी गई है। साथ ही व्यावसायिक वाहनों के लिए अतिरिक्त जांच सुविधाएं खोलने की अनुमति भी दी गई है।

इन प्रदूषण नियंत्रण उपायों के अलावा, सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में करीब 1,000 जलाशयों के पुनर्जीवन के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव भी रखा है।

Advertisement
First Published - December 23, 2025 | 5:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement