facebookmetapixel
Advertisement
तैयार हो जाइए! 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट: टैक्सपेयर्स के लिए इससे क्या-क्या बदलेगा?एडेलवाइस की निडो होम फाइनेंस में कार्लाइल करेगा ₹2100 करोड़ का बड़ा निवेश, बहुमत हिस्सेदारी पर हुई डीलइक्विटी म्युचुअल फंड्स में निवेश 14% घटा, जनवरी में Gold ETFs में आया ₹24,000 करोड़; SIP इनफ्लो स्थिरAngel One ने लॉन्च किया Silver ETF और Silver FoF, निवेशकों के लिए नया मौकानिवेशकों ने एक महीने में गोल्ड में डाल दिए 24 हजार करोड़ रुपयेरूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?

Gold, Silver Price Today: सोना-चांदी ऑल टाइम हाई पर, चेक करें MCX पर आज का भाव

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोना 1,38,200 रुपये, जबकि चांदी 2,15,850 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- December 23, 2025 | 9:30 AM IST
Gold and Silver price today
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव रिकॉर्ड तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। प्रतीकात्मक फोटो

Gold and Silver Rate today: सोने-चांदी के वायदा कारोबार में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार (23 दिसंबर) को लगातार दूसरे दिन घरेलू बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,38,200 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,15,850 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव रिकॉर्ड तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना रिकॉर्ड हाई पर

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 1,553 रुपये की तेजी के साथ 1,38,297 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,36,744 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,439 रुपये की तेजी के साथ 1,38,183 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,38,300 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,37,826 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 1,38,300 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही और इसके भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 1,626 रुपये की तेजी के साथ 2,14,498 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,12,872 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,978 रुपये की तेजी के साथ 2,15,850 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,16,596 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,14,498 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने आज 2,16,596 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई ऊंचाई पर भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। Comex पर सोना 4,481.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,469.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 53.20 डॉलर की तेजी के साथ 4,522.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने आज 4,530.80 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 69.08 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 68.56 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.19 डॉलर की तेजी के साथ 69.76 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने आज 70.15 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,38,297 1,36,744 1,38,183
चांदी 2,14,498 2,12,872 2,15,850
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,481.80 4,469.40 4,522.60
चांदी 69.08 68.56 69.69

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - December 23, 2025 | 9:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement