facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

पार्श्वनाथ और आईटीसी लखनऊ में बनाएंगे मॉल

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 1:02 AM IST

रियल एस्टेट कंपनी पार्श्वनाथ डेवलपर्स और आईटीसी लिमिटेड ने लखनऊ में एक मॉल कम होटल योजना को शुरु करने के लिए हाथ मिलाया है।


लखनऊ में ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी मॉल में चार सितारा होटल भी बनाया जाएगा। यह मॉल कम होटल 3200 वर्गमीटर में स्थापित किया जाएगा। इस योजना को पूरा करने में लगभग दो वर्षो का समय लगेगा।


प्लैनेट प्लाजा नाम की यह योजना वेलकम ग्रुप की सहायक इकाई फार्च्यून होटल के द्वारा स्थापित की जा रही है। इस योजना में शुरु की चार मंजिलों में मॉल स्थापित किया जाएगा और बाकी की दस मंजिलों में 120 कमरों वाला एक चार सितारा होटल स्थापित किया जाएगा।


यह योजना पार्श्वनाथ डेवलपर्स  द्वारा 2002 में प्रस्तुत की गई रिहायशी योजना पार्श्वनाथ प्लानेट के हिस्से का वाणिज्यिक रुप है। इस योजना में 504 अपार्टमेंट और पेंट हाउसों को 10.5 एकड़ जमीन में निर्मित कि या जाना है। पार्श्वनाथ डेवलपर्स लिमिटेड के प्रंबध निदेशक संजीव जैन ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि फार्च्यून इस योजना में प्रंबध और तकनीकि सलाहकार की भूमिका अदा कर रहा है।


फार्च्यून पार्क होटल लिमिटेड के तकनीक महाप्रंबधक अशोक चौधरी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि इस समय पूरे देश में होटज प्रंबध के काम में बूम है। लखनऊ इसका कोई अपवाद नहीं है। इस समय देश का मध्यम वर्ग 34 फीसदी की दर से विकास करके अपने आप को उच्च वर्ग में बदल रहा है। और यहीं वर्ग हमारे लिए लक्ष्य समूह है।

Advertisement
First Published - May 1, 2008 | 9:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement