facebookmetapixel
Advertisement
Retail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर, खाने-पीने की चीजोंं के दाम में तेजी से बढ़ा दबावNFO Alert: जेरोधा म्युचुअल फंड ने लॉन्च की आर्बिट्रेज स्कीम, ₹1000 से SIP शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद टूटे टाटा स्टॉक्स, टेक्निकल चार्ट पर किन शेयरों में दिख रही मजबूती?महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण नियमों में बड़ा बदलाव, देरी पर बढ़ेगा मुआवजे का ब्याजMilky Mist IPO Day-2: इश्यू करीब 2 गुना भरा, GMP से 14% लिस्टिंग गेन के संकेतटाटा संस से क्यों विदा हो रहे एन. चंद्रशेखरन? पढ़ें बोर्ड को लिखा उनका पूरा पत्रTCS से टाटा संस की कमान तक: कैसा रहा समूह में एन. चंद्रशेखरन के 4 दशक का सफरChild Debit Card: बच्चों के लिए डेबिट कार्ड की सुविधा क्या है? जानिए इन पांच बैंकों में माइनर अकाउंट का पूरा प्रोसेसटाटा संस में बड़ा बदलाव: एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी तक रहेंगे चेयरमैनबाजार खुलते ही 10% टूटा गोदरेज ग्रुप का ये स्टॉक, ब्रोकरेज हैं बुलिश, 59% तक रिटर्न संभव

कर्नाटक सरकार ने बढ़ाई सख्ती

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:06 PM IST

कर्नाटक सरकार ने कोविड-19 के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के खतरे को ध्यान में रखते हुए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इन दिशानिर्देशों के अनुसार अब राज्य में मॉल और सिनेमाघरों में केवल वही लोग जा सकेंगे जिन्होंने टीके की दोनों खुराक ले ली है। राज्य में ओमीक्रोन संक्रमण के दो मामले पाए गए हैं। राज्य सरकार के परिपत्र के अनुसार जिन अभिभावकों के 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे स्कूल-कॉलेज जा रहे हैं उन्हें कोविड से बचाव के टीके की दोनों खुराक लेनी होंगी। राज्य सरकार ने 15 जनवरी तक शिक्षण संस्थानों में सभी कार्यक्रम टाल दिए हैं। किसी आयोजन, बैठक या सम्मेलन में 500 से अधिक लोग भाग नहीं ले पाएंगे।
वृहत बेंगलूरु महानगर पालिका के मुख्य आयुक्त गौरव गुप्ता ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि सतर्कता बरतते हुए राजधानी बेंगलूरु में 3,000 से अधिक बिस्तरों का इंतजाम किया गया है। गुरुवार को कर्नाटक में कोविड-19 संक्रमण के 169 सक्रिय मामले सामने आए जिनसे इनकी (सक्रिय मामले) कुल संख्या बढ़कर 6,772 हो गई है।

Advertisement
First Published - December 3, 2021 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement