facebookmetapixel
Advertisement
भारत की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी में बड़ी छलांग, एक साल में दोगुनी बढ़कर 47 लाख मेगावॉट हुईगिग वर्कर्स के लिए सामाजिक सुरक्षा की तैयारी, कंपनियों में अनुपालन को लेकर असमंजसDelhi Metro Updates: सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद, चेक करें डीटेलरुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI ने मई में बेचे 6 अरब डॉलर, सामने आए ताजा आंकड़ेविदेश भेजे गए पैसे में बढ़ोतरी, लेकिन पढ़ाई और घूमने पर खर्च घटा! RBI रिपोर्ट ने दिखाया नया ट्रेंडमहिलाओं के लिए नौकरी ढूंढना हुआ और मुश्किल! ग्रामीण बेरोजगारी एक साल के रिकॉर्ड स्तर पर, सामने आई बड़ी वजहविदेशों से आने वाला पैसा क्यों हुआ कम? NRI Deposits में 29.25% की गिरावट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासाभारत का EV बाजार किसके हाथ में जाएगा? TVS या Bajaj… Q1 नतीजों और 5 ब्रोकरेज रिपोर्ट्स ने क्या दिए संकेतApple की एंट्री से बदलेगा Foldable Phone का खेल! 2026 में भारत में 6.5 लाख यूनिट्स का बड़ा रिकॉर्ड बनने की उम्मीदOpening Bell: सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 23,900 के नीचे फिसला; FMCG शेयरों ने दिखाई मजबूती

इंस्टाब्लॉग्स जुटाएगी 30 लाख डालर

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:51 PM IST

शिमला स्थित इंस्टाब्लॉग्स अपने परिचालन का विस्तार करने और वैश्विक कंपनी के तौर पर उभरने के लिए 30 लाख डॉलर जुटाने की तैयारी कर रही है।


 इंस्टाब्लॉग्स तेजी से बढ़ रही नेटवर्क और सिरिजन पत्रकारिता साईट है।कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी अंकित महेश्वरी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि हम करीब कंपनी में 30 लाख डॉलर निवेश करने के लिए 10 वैंचर कैपिटल से बातचीत कर रहे हैं। इनमें से दो कंपनियां अमेरिका की हैं। इंस्टाब्लॉग्स की शुरुआत दो साल पहले यहां साफ्टवेयर पार्क में की गई थी।


ब्लॉग नेटवर्क उपयोगकर्ताओं के लिए पारंपरिक और नए मीडिया में एक साथ जोड़ता है। यह साइट सिरिजन साइट के तौर पर विकसित की गई है और अपने क्षेत्र की न्यूजवाईन जैसे प्रमुख कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है।महेश्वरी ने बताया कि हमने दो साल पहले इस साइट की शुरूआत की थी। आज इंस्टाब्लॉग्स के पास 15,000 से अधिक पंजीकृत सदस्य है और प्रति माह 30 लाख से अधिक पेज देखे जाते हैं।


 उन्होंने बताया कि हमारी 65 प्रतिशत आमदनी उत्तरी अमेरिका और यूरोप से आती है। इंस्टाब्लॉग्स कम से कम 60 देशों के पाठकों और दर्शकों को सक्रिया भागीदारी करने में मदद करता है। हमने अमेरिका ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, इजराएल, इराक, ब्राजील, कांगों और बांग्लादेश जैसे देशों में सिटिजन पत्रकारिता का आगे बढ़ाया है।


उन्होंने बताया कि कंपनी न्यूज पोर्टल के जरिये मोबाइल परिचालन को बढ़ाने जेसे अन्य महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर भी काम कर रहे हैं। कंपनी को दिल्ली से शिमला स्थानांतरित करने के बारे में पूछने पर उन्होंने का कि शिमला से परिचालन करने अपेक्षाकृत सस्ता है और कर्मचारी आसानी से मिल जाते हैं।

Advertisement
First Published - March 21, 2008 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement