facebookmetapixel
Advertisement
US में ब्याज दरों पर सेंटीमेंट बदला, क्या सोना ₹1.5 लाख और चांदी ₹2.5 लाख के पार जाएंगे?Explainer: अगर कंपनी दिवालिया हो जाए, तो क्या डूब जाएगा PF, पेंशन और ग्रेच्युटी? जानें कानूनी अधिकारचीन पर बदला भारत का रुख? 4 कंपनियों को सरकारी टेंडर में बोली लगाने की मिली इजाजतHCLTech को मिला 10,830 करोड़ रुपये का बड़ा AI कॉन्ट्रैक्ट, शेयर 4% से ज्यादा उछलारिमोट से ई-रिक्शा बंद होने का खतरा! सरकार ने ऐप स्टोर से हटाए 2 संदिग्ध चीनी ऐपPersonal Loan से पहले तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स, वरना पहली बार में ही रिजेक्ट हो सकता है आवेदनNifty 50 की हर कंपनी में बराबर निवेश का मौका, Axis MF के नए फंड में ₹100 से शुरुआतCoca-Cola की भारतीय कंपनी ला सकती है IPO, ₹9,500 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टNestle India के निवेशकों को स्पेशल तोहफा, ₹2 प्रति शेयर मिलेगा स्पेशल डिविडेंड; जानिए रिकॉर्ड डेटसिर्फ 2 साल में 300 गुना बढ़ी इस हेल्थ इंश्योरेंस की डिमांड, आखिर लोग क्या समझ गए?

रोजगार की गारंटी तो मिल गई पर हाय! न मिला रोजगार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:42 PM IST

केंद्र सरकार की लाख हाय तौबा के बावजूद इस साल भी उत्तर प्रदेश में  राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (नरेगा) के तहत जॉब कार्ड पाने वाले आधे से ज्यादा लोगों को रोजगार नहीं मिलेगा।


हालांकि प्रदेश सरकार ने  नरेगा पर पूरे नियंत्रण के लिए सभी ब्लाकों को कंप्यूटर से जोड़े की पहल की है और हर ब्लाक को इस काम के लिए दो-दो कंप्यूटर दिए गए हैं। इन कंप्यूटरों में नरेगा का समूचा ब्यौरा होगा और इस समूची परियोजना के निजी क्षेत्र की मदद से पूरा किया जा सकेगा। पर खुद सरकार भी मानती है कि 98 लाख जॉब कार्डधारकों में से केवल 50 लाख लोगों को रोजगार दिया जा सकेगा।

उत्तर प्रदेश के ग्राम विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि सभी ब्लाकों में कंप्यूटर पर जाब कार्ड, काम का ब्यौरा और भुगतान की स्थिति एक माउस क्लिक करते ही जानी जा सकेगी। इस काम के पूरा होने में एक महीने का समय लगेगा और इसके बाद भुगतान न मिलने और जॉब कार्ड देने की धांधली तुरंत जांची जा सकेगी।

सिंह के अनुसार पिछले साल कुल 80 लाख जॉब कार्ड जारी किए गए थे जिसमें से 43 लाख लोग काम करने के लिए आए जबकि इस साल अभी तक 98 लाख परिवारों को जॉब कार्ड दे दिया गया है। हालांकि जॉब कार्ड पा चुके लोगों में इस साल अभी तक 18 लाख परिवारों को ही काम मिला है पर सरकार को आशा है कि सीजन खत्म होने तक करीब 50 लाख हाथों को रोजगार मिल सकेगा।

ग्राम विकास आयुक्त का कहना है कि बारिश के बाद ही ग्राम पंचायतों में काम शुरु होगा जो कि मई से लेकर जून मध्य तक चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि इस साल बारिश के मई के पहले सप्ताह में ही आ जाने से काम को बंद करना पड़ा उसका भी असर दिख रहा है।

Advertisement
First Published - September 10, 2008 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement