facebookmetapixel
Advertisement
Trent Share Price: शेयर में अभी कमाई का मौका या महंगा वैल्यूएशन बनेगा मुसीबत? जानिए ब्रोकरेज की रायFusion Klassroom IPO Listing: GMP ने नहीं दिया था मुनाफे का संकेत, फिर भी 7% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयरUS Birthright Citizenship: ट्रंप का नया दांव, भारतीयों पर क्या होगा असर? H-1B और Visitor Visa का समझें पूरा ग​णितनए ग्राहक जोड़ने की तैयारी में Swiggy, Toing के जरिए Gen Z पर दांव; शेयर पर 54% तक का टारगेटMDR लागू हुआ तो UPI से लेनदेन होगा महंगा? ग्राहक या दुकानदार किस पर पड़ेगा बोझ, वित्त मंत्री ने क्या कहाLIC के नए कारोबार से मुनाफा 61% उछला, ब्रोकरेज बुलिश; शेयर में 42% तक तेजी की उम्मीदHero MotoCorp Q1: हाई बेस से मुनाफे पर दबाव, 17% की गिरावट; बिक्री में 23% की दमदार बढ़तGold silver price today: ग्लोबल तनाव के बीच भी सोना ₹497 चढ़ा, चांदी ₹2,157 उछलीLIC Agents: डिजिटल दौर में भी LIC के एजेंटों का दबदबा, 93% नया कारोबार इन्हीं के जरिएBrent Crude: FY27 में 82 डॉलर रह सकती है औसत कीमत, ब्रोकेरज ने बताए क्या हैं बड़े जोखिम

रक्षा गलियारे में कंपनियों का काम शुरू

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:02 AM IST

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में बन रहे रक्षा गलियारे में उद्योग लगाने के लिए अब तक 32 करार किए जा चुके हैं। रक्षा गलियारे के तहत झांसी में टाइटन एविएशन और एयरोस्पेस इंडिया 32000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे, जबकि इंडियन आर्डिनेंस, हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल), बीईएल, पीटीसी और एमकेयू की परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों के साथ रक्षा गलियारों के लिए हो रहे जमीन अधिग्रहण और निवेश की समीक्षा की। सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से रक्षा उत्पादन को लेकर नई नीति तैयार हो चुकी है जो अगले महीने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को निवेशकों के लगातार संपर्क  में रहना होगा और लखनऊ व आगरा में रक्षा गलियारे के जमीन अधिग्रहण के काम को तेजी से पूरा करना होगा।
प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने रक्षा मंत्री को बताया कि अब तक रक्षा गलियारे में 3732 करोड़ रुपये का निवेश आ चुका है। इसमें इंडियन आर्डिनेंस का 1077 करोड़ रुपये, एचएएल का 1200 करोड़ रुपये, बीईएल का 240 करोड़ रुपये, पीटीसी 11 करोड़ रुपये और एमकेयू का 900 करोड़ रुपये शामिल है। इन सभी  परियोजनाओं पर काम भी शुरू हो चुका है, छह नोड में बन रहे रक्षा गलियारे के लिए अब तक 90 फीसदी जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है।

Advertisement
First Published - August 24, 2020 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement