facebookmetapixel
Advertisement
विदेश में भी अब चलेगा भारत का UPI, NRI के साथ तैयार हो रहा ग्लोबल नेटवर्क: NPCI₹2 लाख करोड़ के क्लब में Motilal Oswal AMC, SIP निवेश ने बनाया नया रिकॉर्डTitan Share Price: दमदार Q1 के बाद शेयर में 2% की तेजी, ब्रोकरेज ने बताया 21% तक का Upside, क्या अभी खरीदें?57 अरब डॉलर निकालने के बाद बदला FIIs का रुख, क्या अब भारतीय बाजार पकड़ेगा रफ्तार?CWG 2026 के सितारों से मिले PM मोदी, मेडल जीतने वालों की जमकर तारीफ, बोले- आपकी जीत युवाओं को खेलों से जोड़ेगीSBI के गोल्ड लोन में करीब 100% उछाल, क्या यही बन रहा नया ग्रोथ इंजन? 4 ब्रोकरेज बुलिश, जानिए टारगेटDLF ने गुरुग्राम में बेचा 271 करोड़ का पेंटहाउस, रियल एस्टेट में नया रिकॉर्डGold silver price today: अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों से सोना चढ़ा, चांदी भी ₹2033 उछलीCoding Agents का बढ़ता जलवा, क्या अब इंजीनियरों की जरूरत होगी खत्म? Datadog CTO ने बताया AI का असली असरमॉनसून कमजोर पड़ा तो कौन चुकाएगा कर्ज? NBFC के लिए बढ़ा बड़ा जोखिम

आम आदमी को लोकल में सफर करने की इजाजत नहीं

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:27 AM IST

कोरोनावायरस की स्थिति में सुधार होने के बावजूद मुंबईवासियों को फिलहाल लोकल ट्रेन में यात्रा करने को नहीं मिलेगा। मुंबई में कोविड-19 की संक्रमण दर और ऑक्सीजन वाले बेड या सामान्य बेड की बुकिंग की तादाद मेंं भी कमी आई है और शहर अनलॉक के पहले चरण (लेवल-1) में जाने की योग्यता रखता है फिर भी इसे 27 जून तक लेवल-3 में रहना होगा। यानी लोकल ट्रेन में सफर करने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका ( बीएमसी) द्वारा जारी सरकारी आदेश के मुताबिक, उन शहरों और जिलों को लेवल-1 में रखा जाएगा जहां संक्रमण की दर 5 फीसदी है और ऑक्सीजन तथा अस्पताल के बेड पर मरीज 25 फीसदी से कम हैं। ऐसे जिलों में प्रतिबंध पूरी तरह हटाए जा सकते हैं। लेवल-3 की श्रेणी में ऐसे जिलों को रखा गया है जहां संक्रमण की दर पांच से 10 फीसदी है और ऑक्सीजन तथा अस्पतालों के भरे हुए बेड की संख्या 40 फीसदी से अधिक हैं। बीएमसी ने कहा कि मुंबई में संक्रमण की दर घटकर 3.79 फीसदी रह गई है और ऑक्सीजन तथा अस्पतालों के बुक बेड 23.56 फीसदी हैं।
कोरोना संक्रमण की रफ्तर भले की धीमी पड़ गई हो लेकिन कोरोनावायरस का खतरा अभी भी बरकरार है। महाराष्ट्र के मदद एवं पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा कि जब तक मुंबई में कोरोनावायरस का संक्रमण खत्म नहीं होगा तब तक लोकल ट्रेन नहीं चलाई जाएगी। राज्य सरकार ने इस महीने, साप्ताहिक कोविड-19 संक्रमण दर और ऑक्सीजन की मांग तथा अस्पतालों के खाली बेड की संख्या के आधार पर प्रतिबंधों में ढील दिए जाने की पांच स्तरीय योजना की घोषणा की थी। स्थिति में सुधार होने के कारण मुंबई पहले चरण में पहुंच गया।

Advertisement
First Published - June 21, 2021 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement