facebookmetapixel
Advertisement
DLF vs Godrej Properties vs Lotus Developers: किस रियल्टी शेयर में सबसे ज्यादा अपसाइड?एक में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, दूसरे में करीब 59% अपसाइड: Marico और Emami में कौन आगे?Market Outlook: RBI ने दी राहत, लेकिन एक्सपर्ट्स का अलर्ट! West Asia में तनाव बढ़ा तो शेयर बाजार पर पड़ सकता है बड़ा असर4 साल की सुस्ती के बाद क्या लौटेगी QSR कंपनियों की चमक? ब्रोकरेज ने दिए 47% तक अपसाइड के टारगेटRBI MPC Meet: ब्याज दर 5.25% पर बरकरार, लेकिन RBI ने ट्रंप के टैरिफ और तेल की कीमतों पर जताई बड़ी चिंताRBI MPC August 2026: रीपो रेट स्थिर, लेकिन क्या आगे ब्याज दरों में कटौती की बन सकती है गुंजाइश? जानें क्या हैं RBI के संकेतRBI MPC 2026: RBI ने रीपो रेट क्यों नहीं बदली? फैसले के पीछे की 5 बड़ी वजहेंRBI MPC 2026: ब्याज दर स्थिर, लेकिन क्या सिस्टम में बढ़ेगी नकदी? RBI गवर्नर ने क्या कहाRBI MPC Meeting Highlights: गवर्नर संजय मल्होत्रा के 10 बड़े ऐलानRBI MPC 2026: महंगाई का अनुमान घटाया, ग्रोथ बढ़ाई… जानिए CPI और GDP पर गवर्नर ने क्या कहा

पर मुस्तैदी से रोशनी में आया हरियाणा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:10 AM IST

हरियाणा सरकार ने इस साल गर्मियों में बिजली खरीदने के लिए पहली दफा नैशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) और पावर ट्रेडिंग कॉरपोरेशन(पीटीसी) के साथ समझौता किया है।
बिजली की खरीद के लिए राज्य सरकार ने निविदा मंगाई थी। राज्य सरकार विद्युत व्यापार निगम की सहायता से पीटीसी और एनटीपीसी से प्रति यूनिट 7 रुपये की दर से बिजली खरीदेगी।
सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार ने कुछ समय पहले ही बिजली की कमी को पूरा करने के लिए लघु अवधि की खरीद के लिए निविदाएं मंगाई थीं, पर पहली दफा पीटीसी, एनटीपीसी और जेएसडब्ल्यू (कर्नाटक) ने इसमें दिलचस्पी दिखाई।
पर आखिरी दौर में जेएसडब्ल्यू के प्रस्ताव को रद्द कर देना पड़ा था क्योंकि कंपनी ने दूसरे प्रतिभागियों की तुलना में प्रति यूनिट 80 पैसे अधिक की बोली लगाई थी। राज्य में जून से सितंबर महीने के दौरान बिजली की कमी देखने को मिलती है।
मांग की तुलना में राज्य को 150 से 300 मेगावाट बिजली की किल्लत होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार एनटीपीसी और पीटीसी से जून में 150 मेगावाट, जुलाई में 300 मेगावाट और अगस्त और सितंबर प्रत्येक में 200 मेगावाट बिजली खरीदेगी।

Advertisement
First Published - May 2, 2009 | 5:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement