facebookmetapixel
Advertisement
माल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल52 वीक हाई पर पहुंचे बजाज ऑटो और टीवीएस के शेयर, हीरो-आयशर में भी तेजीCGHS Pensioner Card: रिटायरमेंट हुआ आसान! भविष्य पोर्टल से तुरंत बनेगा CGHS कार्डEPS Pension Hike: पेंशन बढ़कर 7,500 रुपये होगी या नहीं? सरकार ने लाखों EPFO सदस्यों को दिया साफ जवाबAxis AMC ने खरीदा Axis Securities का PMS बिजनेस, AUM बढ़कर ₹15,000 करोड़बारिश की कमी होगी दूर? 10 हजार किमी लंबी मॉनसूनी पट्टी से झमाझम बारिश के संकेतयूपी सरकार की मुफ्त स्कूटी योजना का किसे मिलेगा फायदा? जानिए पूरी डीटेलSteel Stocks: चीन का सस्ता स्टील बढ़ाएगा मुश्किलें? Q1 नतीजों से पहले भारतीय कंपनियों पर बढ़ा दबाव

आगरा को निजी कंपनियों से है मदद की दरकार

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:15 PM IST

बड़े स्तर पर विकास योजनाओं को अकेले अंजाम देने में स्वयं को असमर्थ पाने आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) से बाहरी कंपनियों की मदद लेने का फैसला किया है।


आगरा में जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन के तहत औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जाना है, जिसके लिए यह मदद ली जाएगी। शहर के सभी औद्योगिक इकाइयों को नई जगह पर स्थापित करने के लिए एडीए ने निजी क्षेत्र की ढांचागत कंपनियों से मदद मांगी है। इस परियोजना के तहत आगरा के ज्वैलरी, धातुकर्म, पेठा, फूटवियर जैसे उद्योगों की हजारों इकाइयों को अगल औद्योगिक एस्टेट में स्थापित किया जाना है।


उद्योगों को एक जगह पर सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी जबकि आगरा का एक महानगर के तौर पर विकास किया जाएगा।एलडीए अधिकारियों के मुताबिक इस परियोजना में हिस्सेदारी हासिल करने की दौड़ में दो कंपनियां शामिल हैं। इनमें से पहले कपंनी हैदराबाद स्थित रामके इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड है जिसने हाल में प्राधिकरण के सामने परियोनजा के बारे में अपनी योजना पेश की थी।


दूसरी कंपनी सिंगापुर की मैनहार्ड काउंसलिंग लि. है। यह कंपनी दो बार मौके देने के बावजूद अभी तक अपनी योजना का ब्यौरा पेश नहीं कर सकी है। एडीए के नगर योजना प्रमुख एस पी गौड़ ने बताया कि ढांचागत क्षेत्र की दो कंपनियों से संपर्क किया है।

Advertisement
First Published - March 28, 2008 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement