facebookmetapixel
Advertisement
SIF बना रॉकेट: जून में निवेश 171% उछला, हाइब्रिड स्ट्रैटेजीज की AUM में 72% हिस्सेदारीUS-Iran तनाव व कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी इस हफ्ते बाजार की चाल, निवेशक इन ट्रिगर्स पर रखें नजरUP के 3 प्रोडक्ट्स को मिला नया GI टैग, मथुरा की कंठी माला और अलीगढ़ के मेटल स्टैच्यू शामिलनई ग्रामीण रोजगार नीति ‘वीबी-जी राम जी’ से बढ़ी राज्यों की चिंता, संकट के समय वित्तीय मदद में आ सकती है कमीMCap: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच HDFC Bank व Airtel की चमकी किस्मत, हिंदुस्तान यूनिलीवर को झटकाEPFO का कंपनियों को बड़ा मौका, बिना सरकारी मंजूरी वाले PF ट्रस्ट को वैलिड करने के लिए आई नई योजनाकतर को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाने वाले शेख हमद बिन खलीफा का निधन, तख्तापलट कर संभाली थी सत्ताविदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा, जुलाई में अब तक खरीदे ₹15,157 करोड़ के स्टॉक्सबदल रहा है चीन और अमेरिका का कूटनीतिक दबदबा, क्या इंडो-पैसिफिक का खेल पलट देगा भारत?IMD Weather Alert: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन दिल्ली वालों को नसीब नहीं

बिजली संयंत्र में हुई दुर्घटना में 13 घायल

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:17 AM IST

उत्तर प्रदेश का ऊर्जांचल कहे जाने वाले सोनभद्र जिले के अनपरा में निजी क्षेत्र के लैंको कंपनी के बिजली घर में रविवार तड़के हुई दुर्घटना में 13 श्रमिक घायल हो गए। घायल श्रमिकों में से 2 की हालात गंभीर है जबकि 8 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। लैंको के प्रबंधक एसके द्विवेदी ने बताया कि यूनिट-2 में मरम्मत का काम चल रहा था जहां मुख्य ब्रायलर की सफाई के दौरान बनाए गए प्लेटफार्म के टूटने से 13 संविदा श्रमिक घायल हो गए थे जिनमें से 5 को अस्पताल भेजा गया। अनपरा परियोजना में 600 मेगावॉट के ताप बिजलीघर का निर्माण व संचालन लैंको ने किया है। मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि 8 संविदा कर्मियों को उपचार के बाद छुट्टी दी गई जबकि 5 का इलाज चल रहा है। पांचों संविदा कर्मियों की हालत खतरे से बाहर है। 
जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लैंको कंपनी के थर्मल पावर प्लांट में हुई दुर्घटना को संज्ञान में लिया और स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया कि मौक़े पर तत्काल राहत कार्य करायें। घायलों का समुचित इलाज कराया जाए तथा जो गंभीर रुप से घायल हों उन्हे स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों पर भेजा जाए।  दुर्घटना की जाँच के निर्देश देते हुए उन्होने अपर मु य सचिव ऊर्जा से कहा कि तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक सेंथिल पांडियन ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि दुर्घटना से किसी तरह का उत्पादन प्रभावित नहीं हुआ है। जिस ईकाई में घटना हुई, वहां मरम्मत का काम चल रहा था। घटना की जानकारी के बाद उत्पादन निगम व एनटीपीसी के अधिकारियों को भी मदद के लिए भेजा गया।
उधर मुख्यमंत्री  योगी के सख्त निर्देश के बाद जिलाधिकारी सोनभद्र ने मामले को लेकर जांच कमेटी गठित की है। उपजिलाधिकारी रमेश कुमार की अध्यक्षता में  विद्युत उत्पादन निगम और एनटीपीसी के अफसरों की जांच कमेटी गठित की गयी है। कमेटी जांच कर जल्द अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराएगी।

Advertisement
First Published - April 5, 2021 | 12:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement