Skip to content
  गुरूवार 23 मार्च 2023
Trending
March 22, 2023व्यापार बढ़ने के कारण उत्पादन आधारित उत्सर्जन में वृद्धिMarch 22, 2023नरमी के दौर में बैंकों की दरों पर रीपो रेट का ज्यादा असरMarch 22, 2023महंगाई की मार से गुड़ी पड़वा पर सोने के आभूषणों की बिक्री सुस्तMarch 22, 2023फिलीपींस और मोरक्को ने अपनाना शुरू किया आधार का तरीकाMarch 22, 2023आधी वैश्विक शहरी आबादी के सामने पानी की कमी का संकटMarch 22, 2023वित्त वर्ष 25 तक सड़क डेवलपरों का ऋण बढ़कर हो जाएगा 30 हजार करोड़ : रिपोर्टMarch 22, 2023जल संरक्षण में बेंचमार्क स्थापित करने में लगी हिन्दुस्तान जिंकMarch 22, 2023Hurun Global Rich List: Adani को हर हफ्ते 3 हजार करोड़ का घाटाMarch 22, 2023स्पैम कॉल को लेकर टेलीकॉम फर्मो के साथ ट्राई करेगा बैठकMarch 22, 2023प्रधानमंत्री ने की 6G मिशन की शुरुआत, 5G की तुलना में होगा 100 गुना तेज
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  इंटरनेट आधारित तकनीकी परिवर्तन का हो सही प्रबंधन
लेख

इंटरनेट आधारित तकनीकी परिवर्तन का हो सही प्रबंधन

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —March 30, 2021 11:35 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

दुनिया भर के मीडिया में इस समय ऐसी खबरें भरी हुई हैं कि कैसे इंटरनेट कंपनियां आम नागरिकों की निजता में घुसपैठ करके भारी मुनाफा कमा रही हैं जबकि सरकारें असहाय होकर देख रही हैं।
निजता का मसला उस समय संकट के स्तर पर पहुंच गया जब यह पता चला कि एक सोशल मीडिया नेटवर्क पर अमेरिका के 8 करोड़ से अधिक मतदाताओं के प्रोफाइल का इस्तेमाल 2013 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों को प्रभावित करने में किया गया। उन चुनावों में डॉनल्ड ट्रंप को जीत मिली थी। इसी प्रकार लोगों का व्यक्तिगत डेटा, जिसका इस्तेमाल इंटरनेट वेबसाइटों द्वारा इंटरनेट सर्फिंग को बेहतर बनाने के लिए किया जाना चाहिए, वही डेटा इन लोगों के निर्णय लेने की क्षमता के लिए खतरा बनता नजर आने लगा।
इन बातों के बीच गौर करें तो क्या अतीत में हुई तकनीकी क्रांतियों के दौरान भी ऐसा कुछ हुआ है जिसने लोगों को इसी प्रकार चिंतित किया हो या फिर यह मानव समाज के लिए ऐसा पहला अवसर है?
इंटरनेट के साथ हमारा मौजूदा अनुभव यही बताता है कि यह इस बात का एक और उदाहरण भर है कि कैसे तकनीकें समाज में काम करती हैं। आज का इंटरनेट और 20वीं सदी के आरंभ की रासायनिक तकनीक इसका उदाहरण हैं। अतीत में समाज के किन तबकों को इन तकनीक से लाभ मिला और किनको नुकसान भुगतना पड़ा?
रासायनिक औद्योगिक क्रांति मानव समाज के लिए कई तरह के लाभ लेकर आई। इसके कारण सस्ते कृत्रिम उर्वरक और कीटनाशक बन सके जिन्होंने खाद्यान्न और सब्जियों के उत्पादन में नाटकीय इजाफा किया। इसके कारण कृत्रिम प्लास्टिक का उत्पादन शुरू हो सका जो कपड़े, फर्नीचर और मकानों की निर्माण सामग्री के लिए कपास, धातु, कांच और लकड़ी जैसे प्राकृतिक पदार्थों का सस्ता विकल्प था। इसने सस्ती औषधि का मार्ग प्रशस्त कर इंसानों को स्वस्थ जीवन जीने में मदद की।
परंतु इन तमाम लाभ के इतर जल्द ही प्रदूषण के रूप में इसका एक और पहलू हमारे सामने आया। सन 1962 में आई रशेल कारसन की पुस्तक ‘साइलेंट स्प्रिंग’ ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था। किताब में कीटनाशकों के इस्तेमाल के कारण पर्यावरण को हुए नुकसान की व्यापक जानकारी दी गई थी। उन्होंने बताया कि कैसे डीडीटी और अन्य कृत्रिम कीटनाशकों के कारण तमाम कीटों में प्रतिरोधक क्षमता पैदा हो गई और प्रकृति का पर्यावास गड़बड़ा गया। इससे नए तरह के कीट सामने आने लगे।
रसायन उद्योग ने कारसन पर पलटवार किया। एक प्रमुख कंपनी के हवाले से कहा गया, ‘यदि इंसानों ने मिस कारसन की शिक्षाओं का अनुसरण करना शुरू कर दिया तो हम जल्दी ही अंधकार युग में लौट जाएंगे और धरती पर एक बार फिर कीड़ों-मकोड़ों और बीमारियों का राज हो जाएगा।’ बहरहाल, कारसन की किताब और इससे मचे हो हल्ले के कारण अमेरिका में डीडीटी के कृषि कार्य में इस्तेमाल पर देशव्यापी प्रतिबंध लगा और पर्यावरण को लेकर एक आंदोलन शुरू हुआ जिसने अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी को तथा अन्य देशों में ऐसे ही संस्थानों को जन्म दिया।
रासायनिक औद्योगिक क्रांति ने समाज पर तमाम अन्य सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डाले। उदाहरण के लिए सन 1971 में जब मैं आईआईएम कोलकाता से स्नातक होने के बाद काम के लिए मुंबई (तत्कालीन बंबई) आया तो वहां सैकड़ों सूती कपड़ा मिलें फलफूल रही थीं। ये मिलें सबसे बड़ी नियोक्ता होने के साथ-साथ उस दौर की सबसे बड़ी विज्ञापनदाता थीं। उनके मालिक अक्सर अखबारों और पत्रिकाओं के पन्नों पर नजर आते थे।
परंतु एक दशक के भीतर ये मिलें बंद होने लगीं और अखबारों की सुर्खियों में श्रम संगठनों के नेताओं को खलनायक और मिल मालिकों को शोषक ठहराया जाने लगा। सन 1980 के दशक के अंत तक लगभग सभी कपड़ा मिलें बंद हो गईं। पर्यवेक्षकों को यह अंदाजा होने में एक दशक का वक्त लग गया कि दरअसल हुआ क्या था। वास्तव में साड़ी, कमीज और पैंट के लिए नायलॉन और पॉलिएस्टर जैसे कृत्रिम सामान की खोज और चलन बढऩे लगा था और यही कपड़ा मिलों के अंत की वजह बनी।
इन दिनों इंटरनेट क्रांति ऐसे ही सामाजिक बदलाव का सबब बन रही है। प्रबंधन सलाहकार कंपनी मैकिंजी ने तीन मजबूत रुझानों को रेखांकित किया है। मीडिया उद्योग ही वह उद्योग है जहां इंटरनेट तकनीक का प्रसार हुआ। इन तीन रुझानों में पहला है डिजिटलीकरण। इसके तहत अखबारों और पत्रिकाओं को अपने डिजिटल संस्करण पेश करने पड़े। दूसरा रुझान है विभक्त करना: इसकी शुरुआत रोजगार और विवाह के वर्गीकृत विज्ञापनों के अखबारों से अलग होकर एक स्वतंत्र ऑनलाइन कारोबार के रूप में खड़ा होने से हुई। तीसरा रुझान है बिचौलियों के समाप्त होने का। विभिन्न मीडिया हाउस जो अब तक डीलरों, वितरकों, केबल ऑपरेटरों, सिनेमा थिएटरों के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुंचते थे वे अब इनके बिना सीधे उन तक पहुंच सकते हैं। इन तीनों रुझानों ने मीडिया के उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाया है। इसने उन्हें विविधता और सस्ती सेवाएं प्रदान कीं लेकिन निजता को खतरे की चिंताओं के बीच लंबे समय से स्थापित कारोबार और रोजगार को भी नष्ट किया।
हमने अब इन तीनोंं रुझानों को एक अन्य ऐसे क्षेत्र मेंं देखना शुरू कर दिया है जहां इंटरनेट का व्यापक असर है। वह है: वित्तीय सेवा क्षेत्र। डिजिटलीकरण के कारण नकदी और सिक्कों का इस्तेमाल काफी कम हो गया है। विशिष्ट भुगतान कंपनियां, कर्ज देने वाली कंपनियां और ब्रोकिंग कंपनियों की तादाद बढऩे से विभक्तीकरण में इजाफा हुआ है। क्या पारंपरिक बैंक जल्दी ही उसी तरह अप्रासंगिक होने लगेंगे जैसे एकीकृत मीडिया कंपनियां होने लगीं। क्या हमारी करीबी बैंक शाखाओं की स्थिति भी किताबों की दुकान या सिनेमा हॉल जैसी हो जाएगी?
इंटरनेट क्रांति की ये तीन ताकतें आगे किन उद्योगों को प्रभावित करेंगी? चिकित्सा सेवा? न्याय? क्या बतौर उपभोक्ता हमें यहां भी वैसा ही लाभ मिलेगा जैसा मीडिया के क्षेत्र में चयन बढऩे, आपूर्ति तेज होने और कीमतें कम होने से मिला? परंतु क्या यहां भी रोजगार जाने और स्थानीय चिकित्सक,अधिवक्ताओं और न्यायालयों की आश्वस्ति न मिलने जैसी दिक्कतें आएंगी?
रासायनिक उद्योग से जुड़ी क्रांति के आरंभिक दिनों की तरह मीडिया मेंं भी तमाम संघर्ष उभर सकते हैं लेकिन इस बार चिंता प्रदूषण की नहीं बल्कि निजता की होगी।
पुरानी तकनीकी क्रांतियोंं से हासिल ज्ञान हमें यह राह दिखाएगा कि इंटरनेट क्रांति का मानवता के हित में लाभ कैसे उठाया जा सकता है।
(लेखक इंटरनेट उद्यमी हैं)

इंटरनेटकृत्रिम उर्वरकडिजिटलीकरणपर्यावरणव्यक्तिगत डेटासोशल मीडिया
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

समुचित मूल्यांकन

March 22, 2023 10:53 PM IST
आज का अखबार

बंधुता, समृद्धि और ध्रुवीकरण

March 22, 2023 9:09 PM IST
आज का अखबार

एसवीबी के पतन में भारत के लिए सबक

March 22, 2023 8:02 PM IST
आज का अखबार

व्यापक साझेदारी

March 21, 2023 10:31 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

कैंसर मुक्त हुई नवरातिलोवा, TV कमेंट्री पर लौटी

March 22, 2023 11:54 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

विश्व की 26 प्रतिशत आबादी के पास सुरक्षित पीने का पानी नहीं, 46 फीसदी लोग बुनियादी स्वच्छता से वंचित: United Nations

March 22, 2023 11:43 AM IST
अन्य

प्रधानमंत्री मोदी ने नव संवत्सर, नवरात्र, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह की दी बधाई

March 22, 2023 10:20 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी में अहम भूमिका निभाता है हैदराबाद: US

March 22, 2023 9:57 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान में आए भूकंप में 9 लोगों की मौत, कई घायल

March 22, 2023 9:47 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

वैश्विक दूरसंचार निकाय में 6G पर चर्चा के लिए भारत की पहल

March 21, 2023 11:30 PM IST

Trending Topics


  • Stocks To Watch
  • Share Market Today
  • Tata Motors
  • Iindia-US Strategic Partnership
  • Rupee vs Dollar
  • Covid-19 Updates
  • World Water Day 2023
  • Narendra Modi

सबकी नजर


व्यापार बढ़ने के कारण उत्पादन आधारित उत्सर्जन में वृद्धि

March 22, 2023 11:35 PM IST

नरमी के दौर में बैंकों की दरों पर रीपो रेट का ज्यादा असर

March 22, 2023 11:35 PM IST

महंगाई की मार से गुड़ी पड़वा पर सोने के आभूषणों की बिक्री सुस्त

March 22, 2023 11:34 PM IST

फिलीपींस और मोरक्को ने अपनाना शुरू किया आधार का तरीका

March 22, 2023 11:25 PM IST

आधी वैश्विक शहरी आबादी के सामने पानी की कमी का संकट

March 22, 2023 11:21 PM IST

Latest News


  • व्यापार बढ़ने के कारण उत्पादन आधारित उत्सर्जन में वृद्धि
    by सचिन मामपट्टा
    March 22, 2023
  • नरमी के दौर में बैंकों की दरों पर रीपो रेट का ज्यादा असर
    by सुब्रत पांडा
    March 22, 2023
  • महंगाई की मार से गुड़ी पड़वा पर सोने के आभूषणों की बिक्री सुस्त
    by बीएस संवाददाता
    March 22, 2023
  • फिलीपींस और मोरक्को ने अपनाना शुरू किया आधार का तरीका
    by सौरभ लेले
    March 22, 2023
  • आधी वैश्विक शहरी आबादी के सामने पानी की कमी का संकट
    by रुचिका चित्रवंशी
    March 22, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
58214.59 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स58215
1400.24%
निफ्टी58215
1400%
सीएनएक्स 50014460
490.34%
रुपया-डॉलर82.55
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Fine Organic4418.708.58
One 97624.556.87
Brightcom Group20.266.18
360 ONE426.656.15
Uflex368.155.96
Emami365.955.89
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Fine Organic4406.308.26
One 97624.056.88
360 ONE428.706.79
Brightcom Group20.256.30
Emami366.306.17
Uflex367.305.80
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks To WatchShare Market TodayTata MotorsIindia-US Strategic PartnershipRupee vs DollarCovid-19 UpdatesWorld Water Day 2023Narendra Modi
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us